विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25 से 36 का माइलेज, 5-स्टार रेटिंग और कीमत 6 लाख से शुरू, इस दीवाली घर लाने के लिए बेस्ट है ये कार

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:00 AM (IST)

Affordable Sedan Car: अगर आप इस दीवाली 10 लाख से कम में एक फैमिली कॉम्पैक्ट सेडान कार लेने का मन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही लोगों की गाड़ियों की खरीद की शुरुआत हो जाती है, खासकर धनतेरस और दीवाली के मौके पर जब लोग माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन जैसी एक-एक बारीकियों को देख-समझ कर अपनी फैमिली के लिए एक कार खरीदते हैं। भारत के घरों में आज भी कार लेते समय 2 चीजों पर सबका फोकस रहता है, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स। इसके लिए हम आपको Maruti की एक ऐसी सेडान कार के बारे में बताएंगे जो CNG पर 30 से ज्यादा का माइलेज देती और 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है। 

इंजन और परफॉर्मेंस

Maruti Suzuki Dzire की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का Z12E 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 80 से 81.8bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड में इसका इंजन 5,700rpm पर 68.79bhp की पावर और 2,900rpm पर 101.8nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

Maruti Suzuki dzire exterior

कैसा है माइलेज?

Maruti Dzire को बेहतरीन माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर जाना जाता है। इस गाड़ी का पेट्रोल ARAI माइलेज 24.79 से 26.13kmpl तक जाता है। वहीं, CNG पर तो इसका ARAI माइलेज 36.47km/kg का है जो सिटी और हाइवे राइड दोनों के लिए ही इसे एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसके अलावा, Dzire में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर का CNG टैंक दिया गया है।

Maruti Suzuki dzire rear

कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स?

सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि यह कार सेफ्टी के मामले में भी अच्छी है। Dzire को Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में ही 5-स्टार रेटिंग मिली है। सुरक्षा के लिए इसमें सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी के लिए इसमें EBD के साथ ABS और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम शामिल हैं।

बाकी फीचर्स में इसमें हिल-होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री HD कैमरा और TPMS भी दिया गया है। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki Dzire में LED क्रिस्टल विजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, LED टेल लैंप, शार्क-फिन एंटीना और इलेक्ट्रिक सनरूफ दिए गए हैं। वहीं कंफर्ट के लिए इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, स्मार्ट की के साथ इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है।

इसके अलावा, इस कार में 7-9 इंच तक की टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जर और Arkamys साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें स्मार्टवॉच और Alexa Integration के साथ Suzuki Connect की सुविधा मिलती है।

Maruti Suzuki dzire side

कितनी है कीमत?

Maruti Suzuki Dzire की एक्स-शोरूम कीमत 6.31 लाख रुपए से लेकर 9.54 लाख रुपए तक जाती है। यहां नीचे इसके वेरिएंट की कीमत की डिटेल दी गई है।

Variant Fuel / Transmission Ex-Showroom Price (Approx.)
Dzire LXi Petrol (Manual) ₹6,30,600
Dzire VXi Petrol / CNG (Manual & AMT) ₹7,27,000 – ₹8,53,000
Dzire ZXi Petrol / CNG (Manual & AMT) ₹8,28,000 – ₹9,54,000
Dzire ZXi Plus Petrol (Manual & AMT) ₹8,96,000 – ₹9,41,000

यह भी पढ़ें- CNG पर 33 का माइलेज, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग, 8 लाख से कम कीमत में बेस्ट है ये प्रीमियम हैचबैक