Maruti Baleno Facelift 2-3 दिनों में हो सकती है लॉन्च, हाइब्रिड इंजन के साथ मिल सकता है नया डिजाइन
Maruti Baleno Facelift: मारुति बलेनो फेसलिफ्ट भारत में 5 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। इसमें नया डिजाइन, लेवल-2 ADAS जैसे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Baleno Facelift देश में 5 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। इस नई जेनरेशन के मॉडल में कई अहम अपडेट मिलने की उम्मीद है जिसमें लेवल-2 ADAS यूनिट, वेंटिलेटेड सीटें, एक नया डिजाइन और काफी कुछ शामिल है। Baleno Facelift के कई प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
इंटीरियर और फीचर्स
Maruti Suzuki Baleno के इंटीरियर की जानकारी सामने नहीं है लेकिन उम्मीद है कि यह कापपी हद तक पहले जैसा ही होगा लेकिन कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक में कुछ बदलाव कर सकती है। इसमें, नया डुअल-टोन इंटीरियर थीम, नए और ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मटीरियल, इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें, लेवल-2 ADAS सूट शामिल है।
रियर लुक और डिजाइन
Maruti Suzuki Baleno Facelift के टेस्ट म्यूल को भारी कवर के साथ सड़कों पर देखा गया है। हालांकि, इन टेस्ट म्यूल से आने वाली Baleno Facelift के डिजाइन के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। गाड़ी का कुल आकार पहले जैसा ही रहेगा लेकिन इसके आगे और पीछे की तरफ एक चौड़ी ग्रिल, नए हेडलाइट्स में एक नया बंपर मिलने की उम्मीद है।
साइड और रियर लुक
यह कार साइड से देखने में बिल्कुल वैसी ही लगती है, और इसमें केवल नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ, इसका टेलगेट एक जैसा ही लगता है, लेकिन इसके टेललाइट्स नए होने की उम्मीद है।
इंजन और पावर
Baleno Facelift में इंजन के मामले में कोई खास बदलाव न होने की उम्मीद है तो साथ ही माना जा रहा है कि कंपनी इस प्रीमियम हैचबेक में एक नया हाइब्रिड इंजन दे सकती है। कंपनी बलेनो फेसलिफ्ट में बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है। इस हाइब्रिड इंजन के आने से Baleno का माइलेज और ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है।
