विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Published: Sun, 22 Jun 2025 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jun 2025 06:07 PM (IST)

Car Finance Plan: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से Compact SUV के तौर पर Mahindra ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दो लाख की Down Payment के बाद हर महीने जाएगी 11429 रुपये की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता Mahindra की ओर से SUV सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी कंपनी की बजट SUV Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX1 को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Mahindra XUV 3XO Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO MX1 Diesel Price

Mahindra की ओर से XUV 3XO के डीजल के बेस वेरिएंट के तौर पर MX1 को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Mahindra XUV 3XO Diesel MX1 Price) कीमत 7.99 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 61 हजार रुपये आरटीओ और करीब 46 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Mahindra XUV 3XO Diesel MX1 on road price करीब 9.10 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट MX1 को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.10 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.10 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 11429 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.10 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11429 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XUV 3XO MX1 के लिए करीब 2.49 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.60 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से XUV 3XO को कंपनी सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite जैसी SUVs के साथ होता है।