महज 5.5 सेकंड में 0 से 100 की होगी पार, भारत में लॉन्च हुई Lexus की पहली इलेक्ट्रिक कार
Lexus ES 500e EV: Lexus ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार ES 500e को 89.99 लाख रुपए में लॉन्च कर दिया है। यह 5.5 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Lexus ने भारत में अपनी नई ES 500e लॉन्च कर दी है। यह ने केवल ES सीरीज की 8वीं पीढ़ी की कार है बल्कि भारत में लेक्सर की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89.99 लाख रुपए है। भारत में इसे CBU यूनिट पर लाया जाएगा।
Lexus ES 500e का डिजाइन
नई लेक्सस का लुक पहले के मुकाबले शार्प बनाया गया है। कार के फ्रंट में Z आकार की डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दी गई हैं जो इंडिकेटर के साथ जुड़ी हुई हैं। मेन हेडलाइट्स को एक ट्रिम के पीछे छिपाया गया है जिससे कार को एक अनोखा और साफ लुक मिलता है।
साइड और रियर डिजाइन
कार की बॉडी पर उभरी हुई लाइनें और चमकते हुए काले ग्लॉस ब्लैक डिजाइन इसे मॉडर्न लुक देते हैं। कार के पीछे की तरफ एक पतली LED लाइट बार है जिसमें LEXUS लिखा है। इसके अलावा नीचे एल-आकार की क्रोम ट्रिम वाली क्रज इसे और भी शानदार बनाती है।
Lexus ES 500e का इंटीरियर
इस कार का केबिन बहुत ही आरामदायक बनाया गया है। Lexus ने इसके इंटीरियर को क्लीन टेक और एलिगेंस का नाम दिया है। कार के अंदर पतली और आरामदायक सीटें, एक पैनोरमिक सनरुफ है जिससे केबिन काफी खुला-खुला महसूह होता है। इसमें ऐसे बटन दिए गए हैं जो आपके हाथ पास ले जाते ही खुद जलने लगते हैं।
खबरें और भी
इसके दरवाजों पर लगे स्पीकर्स में ऐसी LED लाइट लगी है जो गाने की धुन के साध बदलती है। डैशबोर्ड पर 2 बड़ी डिजिटल स्क्रीन, 14 इंच और 12.3 इंच दिए गए हैं।
Lexus ES 500e अंदरूनी बनावट
कार के अंदर सिंथेटिक लेदर और स्वेड का इस्तेमाल किया गया है जो 2 शानदार रंगों के ऑप्शन में मिलता है। कंपनी का दावा है कि कार के अंदर बाहर का शोर और कंपन कम करने के लिए एक खास मोटे मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जिससे आपको सफर के दौरान शांति मिले। अब स्टीयरिंग व्हील पर कंपनी का लोगो नहीं बल्कि साफ अक्षरों में LEXUS लिखा हुआ है।
फीचर्स और सेफ्टी
इस कार में आगे की सीटों का तापमान कंट्रोल किया जा सकता है और पीछे की सीटों पर मसाज की सुविधा दी गई है। कार की डिग्गी बटन दबाते ही बिजली खुद खुलती और बंद होती है। कार के अंदर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। नई Lexus ES में 10 एयरबैग्स हैं और कार के चारों तरफ 360 डिग्री कैमरे दिए गए हैं। अगर ड्राइवर को नींद लगती है तो यह सिस्टम उसे तुरंत अलर्ट कर देता है।
रेंज और पावरट्रेन
इसमें 74.69 kWh का बड़ा पैक दिया गया है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है जो 338hp की जबरदस्त ताकत पैदा करती है। यह मात्र 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
इंजीनियर ने बताई खूबियां
लॉन्च के मौके पर Lexus के मुख्य इंजीनियर कोहेई चियाशी ने इस कार की खूबियां बताते हुए कहा कि, भारत में Lexus की ES सीरीज को लोग बहुत पसंद करते हैं इसलिए हम इसका नया इलेक्ट्रिक मॉडल लाकर बहुत खुश हैं। इस कार को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह सड़क पर बहुत मजबूती से चलती है और इसके अंदर बिल्कुल शोर नहीं आता।