इन राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, नौकरी में प्रमोशन और तगड़े धन लाभ के योग!
26 अप्रैल से 2 मई 2026 (26 April- 2 May 2026 Tarot Prediction 2026) तक का यह हफ्ता मेष से मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला? आइए इस आर्टिकल में ...और पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन का टैरो राशिफल। (Ai Generated Image)
मां प्रेम ऋतंभरा। 26 April- 2 May 2026 Tarot Prediction 2026: ओशो कहते हैं कि आपका जीवित होना ही इस बात का प्रमाण है कि परमात्मा ने आपको स्वीकार किया है और वे आपसे बेहद प्रेम करते हैं। जीवन एक उपहार है इसे छीनने या चुराने की जरूरत नहीं, यह आपको पहले ही भेंट किया जा चुका है।
मेष (21 मार्च - 20 अप्रैल)
आपकी कोई पुरानी मुराद पूरी होने के बेहद करीब है। अब समय आ गया है कि आप जिंदगी की धारा के साथ बहें, न कि उसके विपरीत संघर्ष करें। रिश्तों की बगिया में प्रेम के फूल खिलेंगे और आपकी भावनाओं का सम्मान होगा। व्यापार में नई साझेदारी लाभ और उन्नति के योग बना रही है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी। निर्णय लेते समय अंतरात्मा की पुकार सुनें। इस सप्ताह धन के लेन-देन और व्यावहारिक लक्ष्यों से ध्यान न भटकने दें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ (21 अप्रैल - 21 मई)
बीते कल की यादें और पुराने घाव आपकी नई शुरुआत में बाधा बन सकते हैं। पुरानी बातों को भुलाकर भविष्य की ओर कदम बढ़ाना ही समझदारी है। उदासी छोड़कर मुस्कुराहट अपनाएं, क्योंकि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है जितनी दिख रही है। कार्यक्षेत्र में अचानक हुई उथल-पुथल आपको थोड़ा विचलित कर सकती है। आर्थिक मामलों में देरी संभव है, लेकिन धैर्य रखें। सप्ताह के अंत तक अंधेरा छंटेगा और किसी स्थायी रिश्ते की नींव मजबूत होगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: आसमानी नीला
मिथुन (22 मई - 21 जून)
ईश्वरीय प्रेरणा से आप करियर और निजी जीवन में सही फैसले ले पाएंगे। अंतरात्मा ही इस समय आपकी सबसे बड़ी मार्गदर्शक है। आप अपने काम को पूरी बारीकी और समय सीमा के भीतर निपटाने में सफल रहेंगे। सलाह और परामर्श के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत उत्तम है। प्रकृति की गोद में समय बिताना आपके लिए किसी औषधि से कम नहीं होगा। अपनों से मन की बात साझा करें, इससे रिश्ते और गहरे होंगे।
खबरें और भी
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल
कर्क (22 जून - 22 जुलाई)
इस सप्ताह अपनी वाणी और भावनाओं पर संयम रखें, अन्यथा गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपनी योजनाओं और रचनात्मक विचारों को अभी गुप्त रखना ही बेहतर है, वरना कोई दूसरा उनका श्रेय ले सकता है। कामकाज की व्यस्तता के बीच सेहत का ध्यान रखना अनिवार्य है। ध्यान और चिंतन से आप कठिन परिस्थितियों की तह तक पहुंच पाएंगे। बच्चों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। जल्द ही धन लाभ और कार्य विस्तार के नए अवसर मिलने वाले हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गहरा सुर्ख लाल
सिंह (23 जुलाई - 23 अगस्त)
मानसिक शांति और बाहरी संतुलन से आपके काम और परिवार, दोनों में स्थिरता आएगी। पुराने डर अब आपसे विदा ले रहे हैं, जिससे आप खुद को बंधनों से मुक्त महसूस करेंगे। व्यापार में किसी नई और रोमांचक परियोजना की शुरुआत हो सकती है। अपनों के साथ आपका सहयोगी व्यवहार सबका चहेता बना देगा। जिंदगी आपको एक खाली कैनवास दे रही है, जिस पर आप अपनी पसंद के नए रंग भर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें और पुरानी बुरी आदतों को अलविदा कह दें।
शुभ अंक: 18 | शुभ रंग: क्रीम और सफेद
कन्या (24 अगस्त - 23 सितंबर)
इस सप्ताह आप सुर्खियों में रहेंगे और सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आप अपने उसूलों पर अडिग रहकर वही करेंगे जो न्यायपूर्ण और सही है। दफ्तर में अगर कोई विवाद होता है, तो आप अपनी काबिलियत से जीत हासिल करेंगे। किसी रसूखदार व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। मीडिया और सामाजिक कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के मामलों में ज्यादा सख्ती न बरतें, वरना युवाओं या महिलाओं की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरिया
तुला (24 सितंबर - 23 अक्टूबर)
नए अवसर आपको उत्साहित तो करेंगे, लेकिन उनमें लंबे समय तक रुचि बनाए रखना आपके लिए चुनौती होगी। पुराने दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और मेल-मुलाकातों का दौर चलेगा। आपका सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा और आप एक लोकप्रिय मेहमान और मेजबान साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ कोई रोमांटिक सरप्राइज आपके रिश्ते में नई जान फूंक देगा। कार्यक्षेत्र में किसी गपोड़ी या झूठे व्यक्ति से सावधान रहें, वह आपके काम बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 15 | शुभ रंग: फिरोजी
वृश्चिक (24 अक्टूबर - 22 नवंबर)
काम के मामले में आपकी बुद्धि और नए विचार कमाल करेंगे। विदेशों से कोई शुभ समाचार या बड़ा अवसर मिल सकता है। लोग आपकी बुद्धिमत्ता और बातचीत करने के सलीके के मुरीद हो जाएंगे। आप काफी दिलचस्प लोगों से मिलेंगे। कामकाज की आपाधापी में अपनों के लिए समय निकालना न भूलें, क्योंकि उनकी भावनात्मक मदद आपके लिए बहुत कीमती है। दुविधा की स्थिति में प्राथमिकताओं को पहले तय करें, फिर कोई बड़ा फैसला लें।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी और नीला
धनु (23 नवंबर - 23 दिसंबर)
बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाने के बजाय वर्तमान में जिएं और चीजों को सहजता से लें। मानसिक उथल-पुथल के कारण आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को मजबूत बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अगर विरोध बढ़े, तो संघर्ष करने के बजाय थोड़ा पीछे हटकर खुद को समय देना बेहतर होगा। अपनी मेहनत का फल मिलने से ठीक पहले हार न मानें। दिखावे वाले लोगों से बचकर रहें। मन को नकारात्मक विचारों से बचाएं और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सलेटी
मकर (24 दिसंबर - 20 जनवरी)
किसी करीबी मित्र या साथी का मिजाज थोड़ा बदल सकता है, बेहतर होगा कि आप शांत रहें। अपनी चतुराई और रसूख से आप व्यापार में बड़ी बाजी पलट सकते हैं। परिवार के प्रति आपका उदार रवैया सबको खुश रखेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं और जल्द ही पदोन्नति या कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। कला, संगीत और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शानदार है। उन दोस्तों से दूरी बनाएं जो केवल अपने धन और पद का घमंड दिखाते हैं।
पैसों के मामले में आने वाला समय कैसा रहेगा? फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल देखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी
कुंभ (21 जनवरी - 19 फरवरी)
पुराने डरों को खुद पर हावी न होने दें और जरूरी मुद्दों पर खुलकर बात करें। सप्ताह के अंत में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। व्यापार में आपसी सहयोग से बड़ी सफलता मिलेगी। आप सेहत और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अपनों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा। आपका चुलबुला अंदाज बड़े-बड़े लोगों के बीच आपकी पैठ बना देगा। किसी भी निवेश में समय और पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-परख लें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: कमल जैसा गुलाबी
मीन (20 फरवरी - 20 मार्च)
व्यावहारिक और आर्थिक उलझनों में अपनी मौलिकता और रचनात्मकता को खोने न दें। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और आप बिखरी हुई व्यवस्था को सुधारने में सफल रहेंगे। खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में आपकी निपुणता की प्रशंसा होगी और यात्रा के अवसर भी मिलेंगे। व्यापारिक साझेदारी से धन और मान-सम्मान दोनों बढ़ेंगे। अपने आसपास के किसी ईर्ष्यालु व्यक्ति से सतर्क रहें, वह गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: गहरा लाल