8 सितंबर राशिफल: आज भौम प्रदोष व्रत और गजकेसरी योग का शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
आज 8 सितंबर के दिन भौम प्रदोष व्रत के साथ गजकेसरी योग का शुभ संयोग बनर रहा है। यह कर्क ...और पढ़ें

गजकेसरी योग और भौम प्रदोष व्रत से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ (Picture Credit: AI Generated)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 8 सितंबर 2026 को चंद्रदेव कर्क राशि की पुष्य नक्षत्र में अपनी ही राशि में विराजमान हैं, शाम बाद आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। गुरुदेव भी कर्क राशि में आश्लेषा नक्षत्र में उच्च अवस्था में चंद्रमा के साथ युति बनाए हुए हैं, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है।
सूर्यदेव अपनी ही राशि सिंह में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हैं, साथ केतुदेव मघा नक्षत्र में मौजूद हैं। बुधदेव कन्या राशि की उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में अपनी राशि में हैं पर अस्त चल रहे हैं। शुक्रदेव तुला राशि की चित्रा नक्षत्र में अपनी राशि में अकेले हैं। मंगलदेव मिथुन राशि की पुनर्वसु नक्षत्र में शत्रु राशि में अकेले गोचर कर रहे हैं। शनिदेव मीन राशि की रेवती नक्षत्र में वक्री चाल से चल रहे हैं। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। आज मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत भी है।
चंद्र-गुरु की मजबूत युति कर्क राशि में लग्न पर सीधे बैठी है, इसलिए कर्क राशि वालों के लिए आज साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है। मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को भी गजकेसरी योग का हल्का लाभ अपने जीवन क्षेत्र में मिलेगा।
सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति लग्न पर होने से सिंह वालों के आत्मविश्वास में आज उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। कन्या राशि में बुध के अस्त होने से सोच में हल्की उलझन रह सकती है। मिथुन राशि में मंगल के अकेले शत्रु राशि में होने से जल्दबाजी और बहस से बचना होगा। मकर और कुंभ राशि वालों को शनि की वक्री चाल के कारण पुराने विषयों में धैर्य रखना होगा।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
पॉजिटिव: घर और परिवार में आज माहौल सुखद रहेगा, मन को सुकून और स्थिरता महसूस होगी। परिवार से जुड़ा कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है, घर से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ेंगी।
नेगेटिव: भाई-बहन या करीबियों से बातचीत में आज तल्खी आने का खतरा है, बोलने से पहले सोच लें। किसी भी बात में जल्दबाजी न दिखाएं, वरना बात बिगड़ सकती है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आज संवाद अच्छा रहेगा, रिश्ते में सहजता बनी रहेगी। घर के बड़ों के साथ आज खास नजदीकी महसूस होगी, कोई पुरानी बात खुलकर कह सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: पुराने खर्चों की समीक्षा करने का समय है, कोई पुराना बिल या देनदारी सामने आ सकती है, फिजूलखर्ची से बचें।
स्वास्थ्य: सिर दर्द या मानसिक बेचैनी हो सकती है, पर्याप्त नींद लें और खुद को शांत रखें।
करियर और कारोबार: साहस तो रहेगा पर काम में जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। टीम के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें, शाम को शिवजी को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
पॉजिटिव: प्रतिस्पर्धा और रोजमर्रा के कामकाज में आज आपकी पकड़ मजबूत रहेगी, सफलता के योग हैं और मेहनत का असर साफ दिखेगा। छोटी यात्रा या मुलाकात भी फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव: घर के माहौल में आज हल्की उलझन आ सकती है, मां की सेहत का ध्यान रखें। बोलने में कड़वाहट आने से बचें, बहस को टालना ही बेहतर रहेगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ आज बातचीत का माहौल अच्छा रहेगा, भरोसा बढ़ेगा। घर में कुछ छोटी बातें उलझा सकती हैं, धैर्य रखें और जल्दबाजी में कुछ न कहें।
आर्थिक स्थिति: लाभ धीरे मिलेगा पर पक्का मिलेगा, पुराने निवेश या स्रोतों की समीक्षा करने का यह अच्छा समय है।
स्वास्थ्य: गले या वाणी से जुड़ी छोटी तकलीफ हो सकती है, पानी ज्यादा पिएं और आराम को नजरअंदाज न करें।
करियर और कारोबार: दैनिक कामकाज में कुशलता मिलेगी, ग्राहकों के साथ लेन-देन में सफलता मिलेगी।
उपाय: आज हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं, जरूरतमंद को अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
पॉजिटिव: पैसों के मामले में आज मजबूती और आत्मविश्वास बना रहेगा, कोई निवेश या बचत की योजना बना सकते हैं।
नेगेटिव: स्वभाव में आज जल्दबाजी और चिड़चिड़ापन आ सकता है, बड़े फैसले टाल दें तो बेहतर रहेगा। संवाद में गलतफहमी की गुंजाइश है, दो बार सोचकर बोलें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर के साथ गहराई से बात करने का मन करेगा, पर बहस से बचें, प्यार से बात रखें। भाई-बहनों या करीबी परिवार के साथ आज संवाद अच्छा रहेगा।
आर्थिक स्थिति: धन और वाणी दोनों में आज मजबूती मिलेगी, आत्मविश्वास से बोल पाएंगे।
स्वास्थ्य: सिर दर्द या गुस्से से जुड़ी थकान हो सकती है, नींद पर भी हल्का असर पड़ सकता है, शांत रहने की कोशिश करें।
करियर और कारोबार: मेहनत का फल थोड़ी देर से मिलेगा, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
उपाय: आज हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन शुरू करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
पॉजिटिव: व्यक्तित्व में आज एक चमक और आत्मविश्वास रहेगा, लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे और आपकी मौजूदगी का असर रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए दिन बेहद अनुकूल है।
नेगेटिव: खर्चों पर आज नजर रखनी होगी, नींद में भी हल्की कमी महसूस हो सकती है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ आज गहरा जुड़ाव महसूस होगा, कोई अहम बात खुलकर कह सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, बच्चों या छोटों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
आर्थिक स्थिति: बड़े खर्चे टालें, पर आने वाले समय में आर्थिक स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य: ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, बस नींद पर ध्यान दें।
करियर और कारोबार: आत्मविश्वास करियर के फैसलों में मदद करेगा, संचार और मोलभाव में थोड़ी सावधानी रखें।
उपाय: आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, शाम को शिवजी की पूजा करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
पॉजिटिव: आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को आज बल मिलेगा, घर के माहौल में बातचीत भी अच्छी रहेगी और रचनात्मकता में निखार आएगा।
नेगेटिव: भीतर कभी-कभी आत्मविश्वास में एक अजीब सी कमी या खालीपन महसूस हो सकता है, पुरानी चिंताएं भी सामने आ सकती हैं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर के साथ संवाद में थोड़ी सतर्कता रखनी होगी, कभी-कभी अनकहा भाव रह सकता है। घर में जरूरी बातचीत सुनी जाएगी, सदस्यों से बातचीत आज कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: लाभ के योग बन रहे हैं, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें, आमदनी की दिशा सकारात्मक है।
स्वास्थ्य: ऊर्जा में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है, कोई पुरानी तकलीफ याद आ सकती है, नजरअंदाज न करें।
करियर और कारोबार: घर से जुड़े काम या पारिवारिक कारोबार में प्रगति के योग हैं, जान-पहचान से फायदा मिलेगा।
उपाय: आज सूर्य को जल अर्पित करें, हनुमान चालीसा पढ़ें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
पॉजिटिव: लाभ के मामलों में आज अच्छी खबर मिल सकती है, घर में सुख और सुकून का माहौल रहेगा।
नेगेटिव: सोचने और बोलने में आज थोड़ी उलझन रह सकती है, महत्वपूर्ण फैसले टालें तो बेहतर, काम में रुकावट या टकराव संभव है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर के साथ संवाद में थोड़ी सावधानी रखें, बात प्यार से और साफ करें। घर में परिवार के साथ समय मन को शांति देगा।
आर्थिक स्थिति: कोई अटका हुआ पैसा या फायदा आज मिल सकता है, पुराने मामलों की समीक्षा भी करनी होगी।
स्वास्थ्य: मानसिक थकान हो सकती है, चोट या जल्दबाजी से बचें।
करियर और कारोबार: काम में आज संघर्ष महसूस हो सकता है, संयम से काम लें, बुद्धि और कौशल का साथ मिलेगा बस थोड़ी देरी से।
उपाय: आज विष्णुजी को तुलसी अर्पित करें, हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
पॉजिटिव: व्यक्तित्व में आज आकर्षण और आत्मविश्वास रहेगा, करियर में सफलता और पहचान के योग बन रहे हैं, यह बड़ा कदम उठाने का सही समय है।
नेगेटिव: भाग्य या पिता से जुड़े मामलों में हल्की तकरार संभव है, खर्चों में गड़बड़ी या हिसाब में गलती हो सकती है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ माहौल बेहद सुखद रहेगा, कोई खास पल आज साथ बिता सकते हैं। पिता या गुरु समान व्यक्ति से मतभेद से बचें और सम्मान बनाए रखें।
आर्थिक स्थिति: कर्ज और प्रतिस्पर्धा पर विजय के योग बन रहे हैं, धीरे-धीरे स्थिति मजबूत होगी।
स्वास्थ्य: समग्र सेहत के लिए दिन अच्छा है, नियमित दिनचर्या का पालन करें, कोई पुरानी आदत सुधारने का यह अच्छा समय है।
करियर और कारोबार: आज करियर के लिए सबसे बड़ी खबर मिल सकती है, कोई नया अवसर या पहचान मिल सकती है।
उपाय: आज शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं, जरूरतमंदों की मदद करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
पॉजिटिव: भाग्य का आज भरपूर साथ मिलेगा, लाभ और जान-पहचान से फायदा मिल सकता है, भले अस्त होने से देरी हो।
नेगेटिव: मन में बेचैनी या अचानक कोई खबर परेशान कर सकती है, करियर में कुछ अप्रत्याशित मोड़ आ सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ गहराई महसूस होगी पर थोड़ी तीव्रता या टकराव भी संभव है, संयम रखें। पिता या गुरु समान व्यक्ति से अच्छी सलाह या मदद मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति: लाभ के योग हैं भले देरी से मिलें, आने वाले समय में आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
स्वास्थ्य: चोट या जल्दबाजी से बचें, पुरानी रचनात्मक थकान या तनाव पर ध्यान दें।
करियर और कारोबार: करियर में कुछ अनिश्चितता आ सकती है, पर घबराने की बात नहीं, सही समय पर मदद मिलेगी।
उपाय: आज हनुमान जी को चोला और सिंदूर चढ़ाएं, शाम को शिव पूजा करें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 9
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज कोई अप्रत्याशित पर फायदेमंद खबर मिल सकती है, लाभ और सामाजिक संबंधों से फायदा मिलेगा, गुप्त लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नेगेटिव: साझेदारी या जीवनसाथी के साथ बहस संभव है, संयम रखें। घर की जिम्मेदारियां या मां की चिंता मन पर बोझ डाल सकती हैं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ थोड़ी तीव्रता रह सकती है, बात प्यार से करें, बहस से बचें। घर से जुड़ी कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, धैर्य से सुलझाएं।
आर्थिक स्थिति: आमदनी और लाभ के योग हैं, कोई अचानक आर्थिक फायदा भी संभव है।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव या घर से जुड़ी चिंता सेहत पर असर डाल सकती है, जोड़ों में दर्द जैसी शिकायत भी हो सकती है।
करियर और कारोबार: करियर में मेहनत रंग लाएगी, भले थोड़ी देरी हो, आने वाले समय में बड़ा फायदा मिलेगा।
उपाय: आज हनुमान जी की आराधना करें, केले के पेड़ में जल चढ़ाएं, जरूरतमंदों को पीले वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
पॉजिटिव: साझेदारी और विवाह से जुड़े मामलों में आज दिन बेहद शुभ है, करियर में सफलता और सम्मान मिलेगा, किसी अहम मुलाकात के लिए दिन अनुकूल है।
नेगेटिव: अचानक घटनाओं या गुप्त तनाव का संकेत मिल सकता है, प्रतिस्पर्धा में मेहनत ज्यादा लगेगी।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ माहौल बेहद अनुकूल रहेगा, रिश्ते में गहराई और समझ बढ़ेगी। विवाह की तलाश में हैं तो यह भी शुभ समय है।
आर्थिक स्थिति: करियर के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी राहत मिलेगी, पुराने निवेश की समीक्षा करने का इशारा मिल रहा है।
स्वास्थ्य: थकान या छोटी चोट से बचें, नियमित दिनचर्या और अनुशासन बनाए रखें।
करियर और कारोबार: आज पहचान और सफलता के योग हैं, वरिष्ठ लोग आपकी भरोसेमंदी को नोटिस करेंगे।
उपाय: आज शनिदेव को तेल का दीपक अर्पित करें, हनुमान जी की आराधना भी आज खास फल देगी। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कम्पटीशन में भी सफलता के योग बन रहे हैं, भाग्य का साथ भी मिलेगा, अपनी योग्यता के दम पर अच्छा अवसर मिल सकता है।
नेगेटिव: साझेदारी या जीवनसाथी के मामलों में हल्की उलझन आ सकती है, रचनात्मक कामों में जल्दबाजी से बचें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के रिश्ते में आज कोई अनकही दूरी महसूस हो सकती है, धैर्य रखें और खुलकर बात करें। घर में धन और वाणी को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
आर्थिक स्थिति: धन के मामले में अनुशासन और सावधानी जरूरी है, भाग्य से मदद मिल सकती है।
स्वास्थ्य: पुरानी बीमारियों पर काबू पाने के योग हैं, नियमित व्यायाम आज खासतौर पर फायदेमंद रहेगा।
करियर और कारोबार: रचनात्मक कामों में संयम बरतें, गहरी सोच और शोध वाले कामों में सफलता मिलेगी।
उपाय: आज हनुमान जी की पूजा करें, जरूरतमंद को काले तिल या वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
पॉजिटिव: रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य सभी में आज शुभ फल मिलेगा, साझेदारी में बातचीत और समझ अच्छी रहेगी, कोई पुराना काम भी पूरा हो सकता है।
नेगेटिव: जीवन में एक गंभीरता और जिम्मेदारियों का बोझ महसूस होता रहेगा, घर के माहौल में हल्का तनाव संभव है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ धार्मिक कामों में शामिल होने का समय बनेगा, रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।जीवनसाथी के साथ आज रिश्ते में गहराई और प्रेम बढ़ेगा, संवाद आसान रहेगा। घर से जुड़ी कोई बात मन को उलझा सकती है, संयम से सुलझाएं।
आर्थिक स्थिति: कोई अचानक आर्थिक लाभ या खर्चा दोनों संभव हैं, सावधानी बरतें।
स्वास्थ्य: शरीर पर एक दबाव बना रहता है, पर्याप्त नींद और आराम जरूरी है, थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है।
करियर और कारोबार: रचनात्मक और बौद्धिक कामों में बड़ी सफलता का संकेत है, साझेदारी से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे।
उपाय: आज शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें, हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: [email protected]
