इन मूलांकों की सास-बहू की जोड़ी मानी जाती है बेस्ट, ससुराल में कभी नहीं होती नोंक-झोंक
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों की सास-बहू की जोड़ी सबसे अच्छी मानी जाती है, जिससे उनके रिश्ते में कभी ...और पढ़ें

इन मूलांकों की सास-बहू का रिश्ता होता है सबसे मजबूत (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब भी बात सास-बहू के रिश्ते की आती है तो हमारे दिमाग में एक ही इमेज बनती है, वो है रोक-टोक और नोंक-झोंक। कभी बहू की कोई आदत, तो कभी सास की कोई ऐसी बात जो दोनों के रिश्ते में मनमुटाव ला सकती है।
अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि इस रिश्ते को मजबूत करने में बहुत समय लग जाता है,लेकिन फिर भी मां-बेटी जैसी बात नहीं आती है। वहीं इससे अच्छा भला क्या हो सकता है कि सास के साथ आपका रिश्ता कैसा होगा, इसके बारे में आपको पहले ही पता लग जाए?
अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनकी सास-बहू की जोड़ी सबसे अच्छी मानी जाती है और इनमें कभी मनमुटाव नहीं होते हैं। यूं कहा जाए कि इन मूलांकों की सास बहू को बेटी से कम नहीं मानती है और बहू भी सास को मां जैसा ही लाड करती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे मूलांकों के बारे में।
मूलांक 2 की सास और 6 बहू की जोड़ी
मूलांक 2 और 6 ऐसे हैं जिनका आपसी रिश्ता हमेशा अच्छा माना जाता है क्योंकि अंक दो चंद्रमा का अंक माना जाता है और 6 शुक्र का।
ये दोनों मूलांक वैसे तो किसी भी रिश्ते को बखूबी निभाते हैं, लेकिन सास-बहू के रूप में इनकी जोड़ी बेस्ट होती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2,11 या 20 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। चंद्रमा के प्रभाव से इस मूलांक के लोग ज्यादा भावनात्मक समझ रखते हैं और सास के रूप में इस मूलांक की महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपनी बहू को बेटी की तरह प्यार करती हैं।
ऐसे ही अगर बहू का मूलांक 6 हो तो ये शुक्र का अंक माना जाता है और इनके अंदर देखभाल और परिवार में तालमेल बनाए रखने के गुण होते हैं।
इसी वजह से इस नंबर की बहू अपनी सास की बहुत ज्यादा सेवा करती है और दोनों का रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है। इससे घर का माहौल भी शांत रहता है।
मूलांक 1 और मूलांक 2
सास और बहू को जोड़ी में 1 और 2 मूलांक भी बेस्ट माने जाते हैं और इन दोनों की खूबियां इन्हें आपस में एक मजबूत रिश्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं।
मूलांक 1 सूर्य का होता है और इसकी खासियत यह होती है कि यह सामने वाले के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती हैं।
ये मूलांक सास या बहू किसी भी रूप में बेस्ट मानी जाती हैं। वहीं मूलांक 2 को चंद्रमा का अंक माना जाता है और इनका स्वभाव बहुत शांत होता है जिसकी वजह से ये सास या बहू किसी भी रिश्ते में सामंजस्य बना लेती हैं और मूलांक 1 और 2 की सास-बहू एक साथ घर में चीजों को संतुलित रखती हैं।
मूलांक 6 और मूलांक 7 की सास-बहू की जोड़ी
ये दोनों मूलांक ऐसे होते हैं जो किसी के भी साथ अच्छा तालमेक बना लेते हैं। जहां एक तरफ मूलांक 6 शुक्र का होता है वहीं 7 नंबर केतु का होता है जो आपस में एक अच्छा बॉन्ड बनाते हैं।
जब सास बहू के रिश्ते की बात आती है तो मूलांक 6 की सास या बहू समझ के साथ रिश्ते की नींव रखती है और मूलांक 7 भावुक होने की वजह से रिश्ते को हमेशा अच्छा बनाने की कोशिश करती हैं।
ये ऐसे मूलांक हैं जिनकी सास और बहू की जोड़ी बहुत अच्छी मानी जाती है और इस रिश्ते में कभी किसी लड़ाई की गुंजाइश नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांकों की जोड़ी होती है खास, दोस्ती ही नहीं शादी के लिए भी दिखती है शानदार बॉन्डिंग
यह भी पढ़ें- वैवाहिक जीवन में हर दिन खुशियां मनाते हैं ये 2 मूलांक, जानिए रिश्ते की सबसे बड़ी खूबी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
