विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन तारीखों पर जन्‍मे लोग थोड़ी मेहनत कर लें, तो अमीर बनने से इन्‍हें नहीं रोक सकता कोई

Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:40 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग मेहनती और भाग्यशाली होते हैं। थोड़ी मेहनत से ही इन्हें धन और सफलता मिलती है। जानिए वो कौन सी तारीखे ...और पढ़ें

जानें अंक ज्योतिष के रहस्य ।  (Picture Credit- AI Generated)

जानें अंक ज्योतिष के रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अमीर बनने का सपना तो हर कोई देखता है, मगर मेहनत के साथ-साथ किस्‍मत का साथ होना भी बहुत जरूरी होता है। अंक शास्‍त्र में कुछ ऐसी जन्‍मतिथियां बताई गई हैं, जिनमें जन्‍मे लोगों के लिए केवल मेहनत के दम पर सफलता की सीढ़ी चढ़ना और धनवान बनाना बहुत संभव होता है।

अंक ज्‍योतिष के अनुसार मूलांक 1, 4 और 8 यानी किसी भी महीने की 1, 4, 8, 10, 13, 17, 19, 22, 26, 28 तारीख को जन्मे लोग, मेहनत और लगन से अपनी लक्ष्‍य की ओर आगे बढ़ें, तो अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना उनके लिए मुश्किल नहीं होता है। चलिए हम आपको इन तिथियों पर जन्‍में लोगों की खूबियों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 1 वाले लोग

मूलांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है। इस मूलांक वाले लोग आत्मविश्वासी, मेहनती और नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले माने जाते हैं। इन्हें अपने फैसले खुद लेना पसंद होता है। ये किसी के दबाव में आसानी से काम नहीं करते और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं।

अगर मूलांक 1 वाले लोग अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और लगातार प्रयास करते रहें, तो करियर में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता इन्हें नौकरी के साथ-साथ कारोबार में भी आगे बढ़ने में मदद कर सकती है।

खबरें और भी

मूलांक 4 वाले लोग

मूलांक 4 वाले लोग आमतौर पर व्यावहारिक और मेहनती माने जाते हैं। ये किसी भी काम को पूरा करने के लिए धैर्य के साथ आगे बढ़ सकते हैं। इन्हें सफलता भले ही थोड़ी देर से मिले, लेकिन लगातार मेहनत करने की क्षमता इनके अंदर होती है। ये लोग मुश्किल परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका सामना करने की कोशिश करते हैं। अपनी इसी खूबी के कारण ये धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

मूलांक 8 वाले लोग

मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इस मूलांक वाले लोग मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें जीवन में कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ये कठिन परिस्थितियों से सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। माना जाता है कि मूलांक 8 वालों को सफलता मिलने में समय लग सकता है, लेकिन जब ये अपनी मेहनत और धैर्य बनाए रखते हैं, तो अच्छी आर्थिक स्थिति हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- किन मामलों में सबसे आगे रहते हैं मूलांक 8 वाले लोग, इन्‍हें हराना नहीं होता आसान

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक पर बनी रहती है शनिदेव की दया दृष्टि, रहस्यमयी होता है स्वभाव

अत: अगर आपका जन्म मूलांक 1, 4 या 8 से जुड़ी तारीखों पर हुआ है, तो अपनी खूबियों को पहचानें और लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करते रहें। किस्‍मत के भरोसे बैठकर सफलता पाने की आस मत रखें। यदि सही दिशा में प्रयास करेंगे, तो धनवान जरूर बन जाएंगे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।