ये मूलांक कॉम्बिनेशन साबित होते हैं सबसे बुरे कपल, स्वभाव में टकराव के कारण बिखर जाता है रिश्ता
अंकज्योतिष के अनुसार, वे कौन से मूलांक हैं, जो सबसे बुरे कपल साबित होते हैं। आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

Numerology Compatibility: इन मूलांक वाले लोगों के बीच रहता है छत्तीसगढ़ का आंकड़ा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व है। जन्म की तारीख से निकलने वाला मूलांक न केवल व्यक्ति के स्वभाव, बल्कि उसकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन की दिशा भी तय करता है,
जिस तरह ज्योतिष में कुंडली मिलान किया जाता है, उसी तरह अंकज्योतिष में मूलांक का मिलान बेहद जरूरी है। कुछ मूलांक के लोग ऐसे होते हैं, जिनके बीच कभी भी नहीं बनती हैं।
स्वभाव अलग होने की वजह से कई बार इनका रिश्ता टूट जाता है। आइए ऐसे ही मूलांक के बारे में जानते हैं, जिनके स्वाभाव में जमीन आसमान का फर्क होता है।

Picture Credit - AI Generated
मूलांक 1 और मूलांक 8
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है, जिसके स्वामी सूर्य हैं। वहीं, 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है, जिसके स्वामी शनि हैं। सूर्य और शनि में पिता-पुत्र का संबंध होने के बाद भी शत्रुता मानी गई है।
मूलांक 1 वाले लोग स्वभाव से लीडर होते हैं, जबकि मूलांक 8 वाले लोग जिद्दी और अनुशासनप्रिय होते हैं। जब ये दोनों रिलेशनशिप में आते हैं, तो दोनों का ईगो आपस में टकराता है, जिससे रिश्ता खराब हो जाता है।
मूलांक 3 और मूलांक 6
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख) के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं, और मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख) के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र हैं।दोनों ही ज्ञान के प्रतीक हैं, लेकिन दोनों के विचार एकदम अलग हैं।
मूलांक 3 वाले आध्यात्मिक सोच के होते हैं, जबकि मूलांक 6 वाले भौतिक सुख, विलासिता और आधुनिकता को पसंद करते हैं। वैचारिक मतभेद की वजह से इस कपल्स में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर घमासान होता है।
मूलांक 2 और मूलांक 9
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख) का स्वामी चंद्रमा है, जो शीतलता का प्रतीक है। वहीं, मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख) का स्वामी मंगल है, जो साहस का प्रतीक है। पानी और आग का यह मेल कभी शांत नहीं रहता।
खबरें और भी
मूलांक 2 वाले भावुक होते हैं और मूलांक 9 वाले बहुत गुस्सैल होते हैं। मंगल की उग्रता अक्सर चंद्रमा की सरलता पर हावी होती है, जिससे इनके बीच तालमेल बैठना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
यह भी पढ़ें- प्यार की दो बातों से पिघल जाते हैं इस मूलांक के लोग, उगल देते हैं अपने सारे राज
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग होते हैं बॉस के फेवरेट, गुडबुक में रहता है नाम! देखें कहीं आपका नंबर तो नहीं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।