विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस अंक के लोग सोशल मीडिया पर पाते हैं जल्दी फेम? बन जाते हैं स्टार

Updated: Wed, 13 May 2026 06:51 PM (IST)

अंकशास्त्र में कुछ खास मूलांक वाले जातक अगर मेहनत करें तो उन्हें सोशल मीडिया पर जल्दी फेम मिल सकता है. ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में हर किसी का सपना सोशल मीडिया स्टार बनना है। कोई रील्स वीडियो बनाकर वायरल हो रहा है, तो कोई यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कंटेंट के बदौलत लाखों फॉलोअर्स जुटा रहा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे खास मूलांक भी हैं, जिनमें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने और पब्लिक अटेंशन पाने की अपार क्षमता होती है। यही वजह है कि, इन नंबर वाले लोग सोशल मीडिया पर बड़ी जल्दी फेमस हो जाते हैं।

ऐसे मूलांक जिन्हें सोशल मीडिया पर जल्दी फेम मिलता है-

मूलांक 3

ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इस नंबर पर गुरु ग्रह का शासन होता है। ऐसे लोग बातचीत करने में माहिर होने के साथ आत्मविश्वास से भरे होते हैं।

इस अंक के लोग बड़ी आसानी से लोगों को इंप्रेस कर लेते हैं। इनकी बातें इतनी प्रभावशाली होती हैं, कि हर कोई इन्हें सुनना चाहता है। मूलांक 3 के जातकों को मोटिवेशनल या एजुकेशनल कंटेंट बनाना चाहिए क्योंकि ये जल्दी वायरल हो सकते हैं।

खबरें और भी

मूलांक 5

5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 होता है। यह अंक बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को संचार (Communication) और शोभा (Smartness) का ग्रह कहा जाता है।

मूलांक 5 के लोगों को एंटरटेनमेंट और फिटनेस पर वीडियो बनानी चाहिए, क्योंकि ये लोग कनेक्शन बनाने में माहिर होते हैं।

सोशल मीडिया पर जल्दी फेम पाने वाले लकी मूलांक

मूलांक 6

6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन पर शुक्र ग्रह का खास प्रभाव है, जो सुंदरता, आकर्षण और ग्लैमर का कारक है।

इस अंक के लोग फैशन, लाइफस्टाइल, ब्यूटी और एंटरटेनमेंट कंटेंट में जल्दी वायरल हो सकते हैं। कैमरा इनकी पर्सनैलिटी को निखारने का काम करता है।

मूलांक 1

जिन भी लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 20 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक के जातकों की सबसे अच्छी बात उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास है।

इन लोगों को सोशल मीडिया पर भीड़ में चलने की आदत नहीं होती, बल्कि ये खुद ट्रेंड बनाना पसंद करते हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर अपनी यूनिक स्टाइल के जरिए लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। सूर्य ग्रह इस अंक का स्वामी है।

अंक ज्योतिष संभवनाओं पर आधारित होता है। केवल मूलांक के भरोसे बैठे रहना कि, फेम मिलेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है। सोशल मीडिया पर लगातार मेहनत, सही टाइमिंग और अनोखे कंटेंट की समझ रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार साधारण अंक के लोग भी अपनी कौशल से बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें- बिजनेस में भूलकर भी हाथ न डालें ये मूलांक वाले लोग, वरना डूब सकता है आपका पैसा, अंक ज्योतिष की बड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी मां की बात नहीं टाल पाते ये लड़के, अंक ज्योतिष में इन्हें माना गया है 'Mumma's boy'

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।