Numerology: छुपे रुस्तम होते हैं इस मूलांक के लोग, किसी को नहीं बताते अपना नेक्स्ट मूव
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो छुपे रुस्तम कहे जाते हैं, क्योंकि ये लोग अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हैं और कड़ी मेहनत करके न ...और पढ़ें

Numerology Personality In hindi (Picture Credit: Freepik)
HighLights
अपनी जन्म तिथि से जान सकते हैं अपना मूलांक
आकर्षक और शांत स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग
अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर करते हैं कड़ी मेहनत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। व्यक्ति की जन्म तिथि की विशेष महत्व रखती है, क्योंकि अंक ज्योतिष शास्त्र में इसके आधार पर ही व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है। मूलांक के आधार पर आप किसी व्यक्ति से संबंधित कई बातों का पता लगा सकते हैं जैसे उसका स्वभाव, लव लाइफ और करियर आदि। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक (numerology prediction) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी मेहनत के बल पर खूब धन-दौलत कमाते हैं और आराम की जिंदगी बसर करते हैं।
पसंद होती हैं लग्जरी चीजें
आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं, वह है मूलांक 6 (Mulank 6 Personality)। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक का शुक्र ग्रह का प्रभाव पड़ता है, जो प्रेम, सौंदर्य और धन से कारक हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इन लोगों को लग्जरी चीजें पसंद होती हैं।
-1768378660469.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
कैसा होता है स्वभाव
मूलांक 6 के जातकों के स्वभाव की बात की जाए, तो यह लोग आकर्षक, प्रेम करने वाले व शांत स्वभाव के होते हैं। इस मूलांक के जातक आकर्षक व्यक्तित्व वाले तो होते ही हैं, ,साथ कि साथ खुशमिजाज और वफादार भी होते हैं। साथ ही यह लोग अपनी भविष्य की योजनाओं को दूसरों से छुपाकर रखते हैं। ऐसे में जब इन्हें सफलता मिलती है, तो हर कोई इनकी कामयाबी से हैरान रह जाता है।
इस मामले में होते हैं लकी
मूलांक 6 के लोगों का भी किस्मत पूरा साथ देती है। इस लोगों के जीवन में दौलत और शोहरत को कोई कमी नहीं होती। ये लोग अपनी मेहनत और भाग्य के दम (Numerology Personality Traits) पर जीवन में खूब तरक्की हासिल करते हैं।
खबरें और भी

(Picture Credit: Freepik)Numerology Personality
मूलांक 6 वालों की खासियत और खामियां
मूलांक 6 के जातक हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। सुंदर चीजें इन्हें अपनी ओर आकर्षित करती हैं। वहीं अगर खामियों की बात की जाए, तो इस मूलांक के जातक पैसे नहीं बचा पाते और फिजूल की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं।
यह भी पढ़ें - रिश्तों में समर्पण, पर अधूरा रह जाता है इस मूलांक की लड़कियों का प्रेम, लव लाइफ में रहती है उथल-पुथल
यह भी पढ़ें - Numerology: अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं इस मूलांक के लोग, नहीं मानते हार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।