इस मूलांक का होता है अपना ही एक ऑरा, भीड़ में भी अलग नजर आते हैं ये लोग
आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं, उनका व्यक्तित्व उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाता है।

इस मूलांक का होता है प्रभावशाली व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik)
HighLights
सूर्य देव से प्रभावित होते हैं इस मूलांक के जातक
इनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता पाई जाती है
ये लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है, जो अपने ऑरा (Aura) के चलते भीड़ में सबसे अलग नजर आते हैं। यह लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। चलिए जानते हैं कि वह खास मूलांक कौन-सा है।
सूर्य देव से है नाता
अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 माना जाता है। क्योंकि इन जन्म की तारीखों को अगर आपस में जोड़ा जाए, तो संख्या 1 प्राप्त होती है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं, जो आत्मा, स्वास्थ्य, मान-सम्मान और तेज के कारक हैं। सूर्य देव के प्रभाव से इन लोगों में सूर्य जैसा तेज, गजब का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता होती है।
कैसा होता है मूलांक 1 का स्वभाव
मूलांक 1 के जातकों के स्वभाव का बात की जाए, तो इस मूलांक में लीडर बनने के गुण पाए जाते हैं। साथ ही यह मूलांक आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और महत्वाकांक्षा से भरपूर होता है। इन लोगों में भरपूर ऊर्जा भी होती है। यह लोग ज्यादा नहीं बेलते, लेकिन इनका काफी व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।
इसी के चलते यह लोग जल्दी दोस्त भी बना लेते हैं। ये लोग राजा जैसी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले लोग अपनी सोच और बातों में पूरी ईमानदारी रखते हैं। इन लोगों का दृष्टिकोण स्पष्ट और सीधा होता है, क्योंकि यह लोग बिना किसी हिचक के बोलते हैं।

(Picture Credit- AI Generated)
इनकी पर्सनैलिटी में भी होती है अलग बात
- मूलांक 1 के साथ-साथ मूलांक 3 (किसी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को जन्में लोग) वाले लोगों भी पर्सनैलिटी काफी अलग होती है। मूलांक 3 की बात करें, तो इन्हें अपनी पॉजिटिविटी और कनेक्शन पावर की वजह से यह लोग दूसरों के मन में जल्दी जगह बना लेते हैं।
- मूलांक 7 (महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग) के लोग भी सबसे अलग एनर्जी वाले और प्रभावशाली माने जाते हैं। ये लोग भीड़ में भी अपनी दमदार उपस्थिति के कारण अलग पहचान रखते हैं।
- मूलांक 8 (8, 17 या 26 जन्मतिथि वाले लोग) भी उन मूलांक में शामिल है, जो प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं और इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है।
यह भी पढ़ें - इस मूलांक के लोग होते हैं बड़े दिलदार, सोनू सूद की तरह दूसरों की मदद करने में रहते हैं आगे
यह भी पढ़ें - टैलेंट से भरपूर, पर गुस्सा बन सकता है तरक्की में रुकावट, मूलांक 9 वाले आज ही करें ये उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
