विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट-अनुष्का की तरह सुपरहिट होती है इन 2 मूलांकों की जोड़ी, कहलाते हैं 'मेड फॉर ईच अदर'

Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

मूलांक 1 और मूलांक 5 की जोड़ी रिश्तों में बहुत सफल होती है। इनकी केमिस्ट्री संतुलन, स्पष्ट संवाद और एक-दूसरे के करियर में सहायक होती है। ...और पढ़ें

Mulank 1-5: इन 2 नंबरों वाले कपल्स के बीच कभी नहीं होता झगड़ा। (Ai Generated Image)

Mulank 1-5: इन 2 नंबरों वाले कपल्स के बीच कभी नहीं होता झगड़ा। (Ai Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह राशियों का हमारे स्वभाव पर असर पड़ता है, उसी तरह हमारे जन्म की तारीख यानी मूलांक हमारे रिश्तों की सफलता तय करते हैं। जब हम क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बात करते हैं, तो उनकी केमिस्ट्री के पीछे अंकों का भी एक बड़ा हाथ है।

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर और अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई को हुआ है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 5 की जोड़ी को परफेक्ट मैच माना जाता है। आइए जानते हैं क्यों यह जोड़ी इतनी सफल और प्रभावशाली होती है?

mulank 1 or 5 .

Ai Generated Image

सूर्य और बुध का मिलन

मूलांक 1 (Mulank 1) का स्वामी सूर्य है, जो राजा का प्रतीक हैं। ऐसे लोग साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। वहीं, मूलांक 5 का स्वामी बुध है, जो बुद्धि का प्रतीक है। बुध प्रधान लोग बहुत ऊर्जावान, मिलनसार और बदलाव को पसंद करने वाले होते हैं। जब सूर्य और बुध मिलते हैं, तो यह एक ऐसी जोड़ी बनाते हैं, जो समाज में अपना एक अलग मुकाम हासिल करते है। विराट और अनुष्का के मामले में भी हम देखते हैं कि दोनों अपने-अपने क्षेत्र के बड़े स्टार हैं और एक-दूसरे के व्यक्तित्व को बखूबी निखारते हैं।

क्यों खास है मूलांक 1 और 5 की केमिस्ट्री?

  • मूलांक 1 वाले थोड़े गंभीर होते हैं, जबकि मूलांक 5 वाले जीवन में रोमांच और मनोरंजन पसंद करते हैं। यह संतुलन रिश्ते को कभी बोरियत महसूस नहीं होने देता।
  • बुध का प्रभाव होने की वजह से मूलांक 5 वाले अपनी बात साफ रखते हैं, जिससे गलतफहमियां कम होती हैं। मूलांक 1 वाले भी साफ बातचीत में विश्वास रखते हैं।
  • यह जोड़ी केवल प्यार में ही नहीं, बल्कि करियर में भी एक-दूसरे के लिए लकी साबित होती है। ये दोनों मिलकर बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
  • मूलांक 1 और 5, दोनों ही ऐसे अंक हैं, जिन्हें बंदिशें पसंद नहीं हैं। ये एक-दूसरे को अपना स्पेस देते हैं, जिससे रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहता है।

क्या ध्यान रखना है जरूरी?

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। मूलांक 1 वालों में कभी-कभी ईगो आ सकता है और मूलांक 5 वाले थोड़े बेचैन हो सकते हैं। अगर ये अपने ईगो को किनारे रखकर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, तो इनकी जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता।

खबरें और भी

इन मूलांक के साथ भी कंपैटिबल होता है मूलांक 5

मूलांक 5 (Mulank 5 ) की केमिस्ट्री 3 और 6 मूलांक वालों के साथ भी काफी अच्छी रहती है।

यह भी पढ़ें- परिवार के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं इस मूलांक के लोग, कभी नहीं छोड़ते अपनों का साथ

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'एनर्जी किंग' बनाता है ये खास मूलांक, कहीं आपका नंबर भी यही तो नहीं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया
यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।