Numerology: शांत रहकर भी करारा जवाब देते हैं ये लोग, डंके की चोट पर करते हैं गलत बात का सामना
अंक ज्योतिष की दुनिया में कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनके जातक गलत बात बर्दाश्त नहीं कर पाते। जानिए किन ग्रहों के प्रभाव से उनका स्वभाव ऐसा होता है।

क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान के ऊपर उसकी जन्म तारीख का गहरा प्रभाव होता है। कुछ लोग स्वभाव से बेहद शांत होते हैं तो वहीं कुछ लोगों को गलत चीजें बर्दाश्त नहीं होती। वो किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठते। ऐसे लोग डंके की चोट पर अपनी बात रखते हैं और सामने वाले को सही वक्त पर सटीक जवाब देना जानते हैं।
आज हम उन्हीं मूलांक की बात करेंगे जिनके जातक अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं:
मूलांक 1
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य के प्रभाव से इन लोगों में गजब का नेतृत्व गुण यानी लीडरशिप क्वालिटी और आत्मविश्वास होता है। ये लोग अपनी पहचान खुद बनाना पसंद करते हैं और किसी के दबाव में नहीं आते। अगर इन्हें कोई बात गलत लगती है, तो ये सीधे मुंह पर सच बोलने से नहीं कतराते।
मूलांक 7
किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है, जिसके स्वामी केतु हैं। ये लोग गहरे विश्लेषक और थोड़े रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। मूलांक 7 वाले हर छोटी-मोटी बात पर रिएक्ट नहीं करते। पहले ये पूरी स्थिति को गहराई से समझते हैं और फिर अपनी बात रखते हैं। जब इन्हें लगता है कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है, तो दिया गया जवाब सामने वाले को पूरी तरह स्पीचलेस कर देता है।
मूलांक 9
इस लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 9 का है। किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। 9 का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल के प्रभाव से इस मूलांक के लोग बेहद साहसी, निडर और ऊर्जावान होते हैं। इन लोगों को अपने उसूलों से समझौता करना या किसी के साथ अन्याय होते देखना बिल्कुल पसंद नहीं। गलत बात देखते ही ये लोग तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। भले ही इन्हें गुस्सा जल्दी आता हो, लेकिन अपने लोगों और सही बात के लिए खड़े होने में ये हमेशा आगे रहते हैं।
इन तीनों मूलांकों के जातक गलत बात पर रिएक्ट करना अच्छे से जानते हैं। एक हद तक ही ये लोग गलत चीजों को बर्दाश्त कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें- क्रोधी लेकिन दिल के साफ होते हैं मूलांक 9 वाले, जानिए किन तारीख पर जन्मे लोगों से बनती है इनकी बेस्ट जोड़ी
यह भी पढ़ें- Numerology 9 Personality: प्यार के मामले में बेहद इमोशनली होते हैं मूलांक 9 के जातक, जानें इनकी पर्सनैलिटी और खासियत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
