V Name Personality: आजाद ख्याल लेकिन थोड़े जिद्दी, जानें कैसे होते हैं 'V' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग?
अंक ज्योतिष के अनुसार, 'V' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं और करियर में सफल लीडर स ...और पढ़ें

V Name Personality: 'V' नाम के लोगों से जुड़ी प्रमुख बातें। (AI generated Image)
HighLights
प्यार के मामले में V अक्षर वाले लोग बहुत ही वफादार होते हैं
इनमें लीड करने की क्षमता होती है
V अक्षर वाले लोग स्वभाव से बेहद इंडिपेंडेंट होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नाम के पहले अक्षर का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, जिन लोगों का नाम 'V' अक्षर से शुरू होता है, वे काफी दिलचस्प होते हैं। अगर आपका नाम भी 'V' से शुरू होता है या आपके किसी करीबी का नाम इस अक्षर से है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आइए 'V' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग कैसे होते हैं यहां जानते हैं?

AI generated Image
स्वभाव
- 'V' अक्षर वाले लोग स्वभाव से बेहद इंडिपेंडेंट होते हैं। इन्हें किसी के दबाव में काम करना या अपनी आजादी में दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं होती।
- ये थोड़े जिद्दी हो सकते हैं। लेकिन इनकी यह जिद अक्सर इनके लक्ष्यों को पूरा करने में काम आती है। अगर इन्होंने एक बार कुछ ठान लिया, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
- ये लोग उत्साह से भरे होते हैं और अपनी बातों से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं।
- ये अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत सजग रहते हैं। ये कब क्या सोच रहे हैं? इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। ये अपने दिल की बात हर किसी से शेयर नहीं करते हैं।
करियर
- करियर के मामले में 'V' अक्षर वाले लोग काफी सफल माने जाते हैं। इन्हें भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं होता, बल्कि ये अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं।
- इनमें लीड करने की क्षमता होती है। ये अच्छे टीम लीडर और मैनेजर साबित होते हैं।
- ये शॉर्टकट में विश्वास नहीं रखते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये कार्यक्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
- कला, राजनीति और कारोबार जैसे क्षेत्रों में ये लोग बहुत सफल होते हैं।
लव लाइफ
- प्यार के मामले में 'V' अक्षर वाले लोग बहुत ही भावुक और वफादार होते हैं। हालांकि, इनका प्यार जताने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।
- ये 'कैजुअल डेटिंग' में यकीन नहीं रखते। ये जिससे भी जुड़ते हैं, दिल और सच्चाई के साथ जुड़ते हैं।
- अपने पार्टनर को लेकर ये कभी-कभी थोड़े पजेसिव हो सकते हैं।
- ये किसी के सामने तुरंत अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करते हैं। इन्हें किसी पर भरोसा करने और अपना दिल खोलने में थोड़ा समय लगता है।
होती हैं ये कमियां
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। 'V' अक्षर वालों की सबसे बड़ी कमी इनका ज्यादा जिद्दीपन नेचर और अपनी राय पर अड़े रहना है। कभी-कभी ये दूसरों की सलाह को अनसुना कर देते हैं, जिससे इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। साथ ही ये अपनी प्राइवेसी को लेकर थोड़े ज्यादा प्रोटेक्टिव होते हैं, जिसकी वजह से ये कई बार दूसरों के सामने घमंडी साबित हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Name Personality: "X" नाम वाले लोगों का 'X-Factor', जानें क्यों दुनिया से अलग और बदलाव लाने वाले होते हैं ये लोग
यह भी पढ़ें- Name Personality: 'V' नाम वालों पर होता है शुक्र का जादू, जानें कैसा होता है इनका व्यक्तित्व और करियर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।