विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर माहौल में जल्दी फिट हो जाते हैं इन 3 मूलांक के लोग, ये इनकी खूबी है या कमजोरी?

Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:14 PM (IST)

अंकज्योतिष के अनुसार, 3 ऐसे मूलांक हैं जो परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने और व्यवहार बदलने में माहिर होते हैं। जानिए क्या यह उनकी खूबी है या कमज ...और पढ़ें

क्या है इनकी पर्सनालिटी? (AI-Generated Image)

क्या है इनकी पर्सनालिटी? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकज्योतिष (Numerology) में इंसान के जन्म की तारीख से उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। अक्सर हम 'गिरगिट की तरह रंग बदलना' मुहावरे का इस्तेमाल उन लोगों के लिए करते हैं जो तेजी से अपना व्यवहार बदल लेते हैं।

हालांकि, इसे हमेशा नकारात्मक नहीं देखना चाहिए। कई बार यह इंसान की Adaptability (परिस्थिति के अनुसार ढलने की क्षमता) को भी दर्शाता है। अंकज्योतिष के अनुसार, तीन ऐसे मूलांक हैं जिनके जातकों में यह गुण कूट-कूट कर भरा होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में:

1. मूलांक 3 (तारीख: 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 के स्वामी गुरु (Jupiter) हैं। इस अंक वाले लोग स्वभाव से बहुत क्रिएटिव और अपनी बात रखने में माहिर होते हैं। इनके पास हमेशा नए आइडियाज होते हैं, जिसके कारण ये बहुत जल्दी एक विचार से दूसरे विचार पर शिफ्ट हो जाते हैं। इनका 'रंग बदलना' अक्सर इनकी रचनात्मकता और नए अनुभवों की तलाश से जुड़ा होता है। ये एक ही ढर्रे पर चलना पसंद नहीं करते और बदलाव को जल्दी स्वीकार कर लेते हैं।

3 Mulank

(AI-Generated Image)

2. मूलांक 5 (तारीख: 5, 14, 23)

मूलांक 5 के लोगों का स्वामी बुध (Mercury) ग्रह है। इस मूलांक के लोगों को सबसे ज्यादा 'रंग बदलने वाला' माना जाता है। इसका कारण इनकी गजब की कम्युनिकेशन स्किल और तेज दिमाग है। ये लोग बहुत ज्यादा फ्लेक्सिबल होते हैं और किसी भी नए माहौल में खुद को तुरंत ढाल लेते हैं। इनकी इसी खूबी के कारण लोग इन्हें अनिश्चित या अस्थिर समझ बैठते हैं, लेकिन हकीकत में ये बस समय और जरूरत के हिसाब से खुद को अपडेट कर लेते हैं।

खबरें और भी

3. मूलांक 7 (तारीख: 7, 16, 25)

मूलांक 7 के स्वामी केतु (Ketu) हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत शांत और गहरी सोच वाले होते हैं। इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है और इनका झुकाव अध्यात्म की ओर रहता है। हालांकि, इन्हें 'अवसरवादी' भी कहा जाता है क्योंकि ये बहुत बारीकी से स्थितियों का आकलन करते हैं। जब इन्हें लगता है कि बदलाव में ही इनका फायदा है, तो ये तुरंत अपना स्टैंड बदल लेते हैं। इनका रंग बदलना अक्सर काफी सोच-समझकर लिया गया फैसला होता है।

यह भी पढ़ें- पैदा होते ही माता-पिता की किस्मत बदल देते हैं इन 4 मूलांक के लड़के, जानें इनकी खासियत

यह भी पढ़ें- सोने की कलम से लिखी होती है इन तारीखों पर जन्मे लोगों की किस्मत, पैसा खुद चलकर आता है

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।