विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 8 सितंबर: कौन सी 4 राशियां आज बढ़ाएंगी रिश्ते में नजदीकी और किसे रहना होगा सावधान?

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:00 AM (IST)

आज प्रेम के मामलों में चंद्रमा और गुरु की युति खास असर डाल रही है। चंद्रदेव कर्क राशि की पुष्य ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifal 8 September 2026: आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 8 September 2026: आज का लव राशिफल 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज की ऊर्जा प्रेम में एक गहरी सुरक्षा और अपनेपन का एहसास लेकर आ रही है। चंद्र-गुरु की युति कर्क राशि में होने से दिल के रिश्तों में समझदारी, धैर्य और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, खासकर उन जोड़ों के लिए जो घर बसाने या रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की सोच रहे हैं।

सूर्य-केतु की युति सिंह राशि में होने से कुछ लोगों को अपने प्रेम जीवन में आत्मविश्वास और पहचान को लेकर हल्की उलझन महसूस हो सकती है, खुद को कोसने से बचें। शुक्रदेव अपनी राशि तुला में मजबूत हैं, इसलिए आकर्षण और रोमांस का माहौल बना रहेगा। बुधदेव के अस्त होने से बातचीत में स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए दो बार सोचकर बोलें। मंगलदेव के अकेले शत्रु राशि में होने से बहस और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।

शनिदेव वक्री होकर मीन राशि में हैं, पुराने रिश्तों या पुरानी बातों की समीक्षा का समय बना हुआ है। आज का दिन उन जोड़ों के लिए खास है जो धैर्य से अपने रिश्ते में गहराई लाना चाहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 8 September 2026) तक का लव राशिफल।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज मेष राशि वालों के रिश्ते में घर जैसा अपनापन और सुकून महसूस होगा, साथी के साथ बातचीत में गहराई आएगी। कोई पुरानी बात फिर उठे तो गुस्से की बजाय शांति से सुलझाएं। घर के किसी फैसले में साथी का साथ मन को राहत देगा।
जो सिंगल हैं, उन्हें आज घरेलू माहौल या पारिवारिक दायरे में किसी अच्छे इंसान से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में कोई बात न कहें, रिश्ते को धीरे बढ़ने दें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज वृषभ राशि वालों के रिश्ते में भरोसा और खुलापन बढ़ेगा, अपनी बात कहने का आत्मविश्वास भी रहेगा। घर से जुड़ी किसी बात पर हल्की असहमति हो सकती है, प्यार से सुलझाएं। साथी के साथ कोई छोटी यात्रा भी सुखद रह सकती है।
सिंगल लोगों को आज रोज़मर्रा की मुलाकातों में कोई दिलचस्प इंसान मिल सकता है। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ सकता है, बस थोड़ा सहज रहें।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज मिथुन राशि वालों को रिश्ते में थोड़ा संभलकर चलना होगा, स्वभाव में जल्दबाजी बहस की वजह बन सकती है। प्यार से बात करें और साथी को समझने की कोशिश करें। रोमांस और नज़दीकी के लिए दिन अच्छा है, कोई खास पल बिता सकते हैं।
सिंगल लोगों को आज किसी रचनात्मक माहौल में दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बात बढ़ाने से पहले थोड़ा धैर्य रखें, जल्दबाजी में कुछ न कहें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज कर्क राशि वालों के लिए प्रेम का दिन बेहद खास है, साथी के साथ गहरा जुड़ाव और भावनात्मक समझ बढ़ेगी। कोई अहम बात आज खुलकर कह सकते हैं, सुनी जाएगी। रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की बात भी बन सकती है।
सिंगल लोग आज अपने आकर्षण से खासा ध्यान खींचेंगे। कोई नई और गहरी मुलाकात हो सकती है, दिल खोलकर बात करें।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज सिंह राशि वालों को अपने आत्मविश्वास में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है, इसे साथी से छुपाने की बजाय खुलकर शेयर करें। घर के माहौल में बातचीत अच्छी रहेगी, इससे रिश्ते में गहराई आएगी।
सिंगल लोग आज किसी खास इंसान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, पर मन में हल्की झिझक भी रह सकती है। खुद पर भरोसा रखें, बात आगे बढ़ सकती है।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज कन्या राशि वालों के लिए साथी से गहरी और सच्ची बातचीत का दिन रहेगा, कोई पुरानी उलझन आज सुलझ सकती है। खुद की सोच में हल्की उलझन रह सकती है, बात करके स्पष्टता लाएं। घर में सुख और सुकून का माहौल रहेगा।
सिंगल लोग आज किसी करीबी दायरे में दिलचस्प इंसान की तरफ खिंचाव महसूस कर सकते हैं। अच्छी खबर या रिश्ते में प्रगति भी संभव है।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज तुला राशि वालों के व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, साथी के साथ माहौल बेहद सुखद रहेगा। घर के बड़ों से रिश्ते को लेकर कोई मतभेद हो सकता है, संयम से बात करें। कोई खास पल आज साथ बिता सकते हैं।
सिंगल लोग आज किसी ईमानदार और आकर्षक इंसान की तरफ खिंच सकते हैं। पहचान और सामाजिक दायरे से भी कोई खास मुलाकात संभव है।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज वृश्चिक राशि वालों की भावनाएं गहरी और तीव्र रहेंगी, साथी भी इस गहराई को महसूस करेगा। मन में हल्की बेचैनी भी रह सकती है, आवेश में कोई फैसला न लें। घर के बड़ों से रिश्ते को लेकर अच्छी सलाह मिल सकती है।
सिंगल लोग आज लोगों के बीच एक अलग आभा बिखेरेंगे। किसी पुराने जान-पहचान वाले से बात आगे बढ़ सकती है, भले थोड़ी देर से हो।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज धनु राशि वालों के लिए कोई अप्रत्याशित पर सुखद खबर रिश्ते में मिल सकती है। साथी के साथ बहस से बचें, बात प्यार से करें। घर की जिम्मेदारियों को लेकर मन में हल्का बोझ रह सकता है, धैर्य रखें।
सिंगल लोगों को आज खुद पर ध्यान देना चाहिए, कोई गुप्त या अप्रत्याशित मुलाकात भी हो सकती है। आगे बढ़ने से पहले थोड़ा समय लें।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज मकर राशि वालों के लिए साझेदारी और रिश्तों का दिन बेहद शुभ है, साथी के साथ गहराई और समझ बढ़ेगी। विवाह की बात चल रही हो तो आज शुभ समय है। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना भी रिश्ते में रोमांस ला सकता है।
सिंगल लोग आज किसी दोस्त के जरिए खास इंसान से मिल सकते हैं। मुलाकात को सहज होने दें, जल्दबाजी न करें।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज कुंभ राशि वालों के व्यक्तित्व में एक अलग खिंचाव रहेगा, जो साथी को भी आकर्षित करेगा। रिश्ते में अनकही दूरी महसूस हो तो खुलकर बात करें। भाग्य का साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
सिंगल लोग आज किसी रहस्यमयी और दिलचस्प इंसान की तरफ खिंच सकते हैं। किसी दोस्त के साथ बिताया समय भी दिल को सुकून देगा।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज कुंभ राशि वालों के व्यक्तित्व में एक अलग खिंचाव रहेगा, जो साथी को भी आकर्षित करेगा। रिश्ते में अनकही दूरी महसूस हो तो खुलकर बात करें। भाग्य का साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
सिंगल लोग आज किसी रहस्यमयी और दिलचस्प इंसान की तरफ खिंच सकते हैं। किसी दोस्त के साथ बिताया समय भी दिल को सुकून देगा।