आपकी राशि के अनुसार कौन-सा व्रत रखना हो सकता है सबसे ज्यादा शुभ? यहां पढ़ें ज्योतिष के नियम
ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक राशि के लिए एक विशेष दिन का व्रत शुभ माना जाता है, जो शारीरिक और मानसिक शुद्धि के साथ ग्रहों की ऊर्जा से जोड़ता है।

जानें कौन सा व्रत दिलाएगा आपको शुभ फल और दूर करेगा बाधाएं (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष के अनुसार व्रत रखना सिर्फ शारीरिक प्रक्रिया नहीं होती है बल्कि मानसिक शुध्दि के लिए भी जरूरी माना जाता है। जब कोई व्यक्ति किसी देवता को आराध्य मानकर उनके लिए उपवास करता है तो मन में एक भावना आती है कि उनकी संत मनोकामनाएं पूर्ण हो सकें।
यही नहीं कई बार भक्त उपवास इसलिए भी करते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा मिलती है। यह एक तरह का शक्तिशाली आध्यात्मिक अभ्यास है जो शरीर, मन और आत्मा को ग्रहों की ऊर्जा से जोड़ता है।
यही नहीं ज्योतिष में ऐसा भी कहा जाता है कि हर राशि के लिए कोई न कोई व्रत करना शुभ होता है जो उनके राशि के स्वामी से जुड़ा होता है। आइए आपको बताते हैं कौन सी राशि के लिए किस दिन का व्रत करना फलदायी हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और यदि आप मंगलवार का व्रत मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए करेंगे, तो यह आपके लिए अत्यंत लाभदायक हो सकता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर है तब भी यह व्रत फलदायी होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और इसी वजह से शुक्र को मजबूत करने के लिए आपको शुक्रवार का व्रत करना चाहिए। इससे आपको शुक्र का आशीर्वाद भी मिलेगा और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और यदि आप बुधवार का व्रत करते हैं तो जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं। आपको कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए भी यह व्रत करना चाहिए।
कर्क राशि
चूंकि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए आपको सही फलों की प्राप्ति के लिए सोमवार का व्रत करने की सलाह दी जाती है। यही नहीं कुंडली में चंद्रमा की मजबूत स्थिति के लिए भी आपको सोमवार का व्रत करना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और यदि आप रविवार का व्रत करें और इस दिन सूर्य को अर्घ्य दें तो आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यदि कन्या राशि के लोग बुधवार का व्रत करते हैं तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। यही नहीं कुंडली में बुध की स्थिति को मजबूत करने के लिए भी यह व्रत फलदायी माना जाता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को मनोकामनाएं की पूर्ति के लिए शुक्रवार का व्रत करना चाहिए। आप इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत करें और उनकी पूजा करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को मंगलवार का व्रत करने की सलाह दी जाती है। इस व्रत से आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर रहती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, इसलिए यदि आपकी राशि धनु है तो आपके लिए गुरुवार का व्रत करना फलदायी हो सकता है। यह व्रत आपके जीवन में समृद्धि ला सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, इसलिए यदि आप शनिवार का व्रत करते हैं तो आपको सभी बाधाओं से बाहर आने में मदद मिलती है। इस दिन आपके लिए काली चीजों का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग यदि शनिवार का व्रत करेंगे तो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। कुंभ राशि के लोगों को प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, इसलिए यदि आप बृहस्पतिवार का व्रत करेंगे तो आपके लिए अत्यंत शुभ होगा। इससे आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
अगर आप भी अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए यहां बताए व्रतों का पालन करेंगे तो आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- भाद्रपद में बरसेगी शिव कृपा, डायरी में अभी नोट कर लें भौम और बुध प्रदोष व्रत की सही डेट और शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी से लेकर पितृ पक्ष तक: यहां देखें सितंबर 2026 के व्रत-त्योहारों का कैलेंडर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
