विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राशि अनुसार भाई की कलाई पर बांधें इस रंग की राखी, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:35 PM (IST)

रक्षाबंधन 2026 पर भाई की राशि के अनुसार राखी बांधना शुभ माना रहेगा। ज्योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा के अनुसार, प्रत्येक राशि ...और पढ़ें

भाई को कैसी राखी बांधें ?  (Picture Credit- AI Generated)

भाई को कैसी राखी बांधें ? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह भरे पवित्र रिश्‍ते को और मजबूत बनाने का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस त्‍योहार पर रंगों का विशेष महत्व होता है।

इसलिए हमने एस्ट्रोपत्री के ज्‍योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा से बातचीत की और उन्‍होंने हमें बताया , "यदि भाई की राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधी जाए, तो इसे सकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों की अनुकूलता का फल प्राप्‍त होता है।" आइए जानते हैं वर्ष 2026 में रक्षाबंधन पर किस राशि के भाई को किस रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।

मेष और वृश्चिक राशि

मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए इन दोनों राशियों के लिए लाल, नारंगी या केसरिया रंग शुभ माना जाता है। बहनें इन रंगों की राखी भाई की कलाई पर बांध सकती हैं। माना जाता है कि इससे साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाली सकारात्मकता मिलती है।

वृषभ और तुला राशि

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इन राशियों के लिए सफेद, सिल्वर और हल्का नीला रंग अनुकूल माना जाता है। इसलिए भाई के लिए रेशमी सफेद, चांदी जैसे रंग या नीले धागे वाली राखी चुनना शुभ हो सकता है। ये रंग प्रेम, सौहार्द और सुख-समृद्धि से जुड़े माने जाते हैं।

मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध से जुड़े हरे रंग को इन दोनों राशियों के लिए शुभ माना जाता है। भाई की कलाई पर हरे या तोते के रंग की राखी बांधना अच्छा विकल्प हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह रंग बुद्धि, संवाद और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लिए सफेद और पीले रंग को शुभ माना जाता है। भाई की कलाई पर पीले या सफेद रंग की राखी बांधी जा सकती है। मोतियों से सजी राखी भी कर्क राशि के भाई के लिए सुंदर और शुभ विकल्प मानी जाती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य से जुड़े सुनहरे और पीले रंग को इस राशि के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में सिंह राशि वाले भाई के लिए सुनहरे, पीले या तांबे के रंग की राखी चुनी जा सकती है। मान्यता है कि ये रंग आत्मविश्वास और मान-सम्मान से जुड़े होते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। गुरु का संबंध पीले रंग से होता है। इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर पीले रंग का रेशमी रक्षासूत्र बांधना शुभ माना जाता है। इससे भाई के जीवन में ज्ञान, समृद्धि और सकारात्मकता का विस्‍तार होता है।

मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। इन दोनों राशियों के लिए गहरा नीला और बैंगनी रंग अनुकूल माना जाता है। भाई के लिए इन रंगों की राखी चुनना शुभ हो सकता है। गहरे रंगों को स्थिरता, अनुशासन और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह होते हैं। इसलिए इस राशि के लिए पीला रंग विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मीन राशि वाले भाई के लिए पीले या गोल्डन रंग की राखी बांधना अच्छा विकल्प हो सकता है। मान्यता है कि यह रंग सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन की थाली में क्या-क्या रखना चाहिए? दीपक, कुमकुम से मिठाई तक, यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर पंचक के बीच राखी बांधना शुभ या अशुभ? दूर करें हर कंफ्यूजन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।