विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मकर और कुंभ राशि वालों की लव लाइफ कैसी होती है,क्या शादी तक पहुंच पाता है इनका रिश्ता?

Published: Tue, 25 Aug 2026 08:11 PM (IST)

मकर और कुंभ राशि के लोगों की लव लाइफ काफी दिलचस्प होती है, हालांकि उनके स्वभाव में अंतर होता है। ...और पढ़ें

मकर और कुंभ राशि का प्रेम संबंध। (Picture Credit- AI Generated)

मकर और कुंभ राशि का प्रेम संबंध। (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मकर व्यावहारिक, कुंभ स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं।

  2. दोनों के बीच गहरा आकर्षण और समझ होती है।

  3. समझदारी से रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ग्रह शास्‍त्र की माने तो मकर और कुंभ दोनों ही शनि की राशियां हैं। दोनों ही राशियों का आपसी रिश्ता काफी दिलचस्प माना जाता है। हालांकि, दोनों के स्वभाव में अंतर होता है, मगर इसके बावजूद इनके बीच अच्छी समझ और आकर्षण होता है। यदि आप और आपके पार्टनर की राशि मकर और कुंभ है, तो अपने प्रेम को को शादी तक पहुंचाने के लिए दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों को समझना जरूरी होगा है।

इसके साथ ही, इस रिश्‍तें को एक अलग पड़ाव पर ले जाने से पहले कुछ और जरूरी बातों को जान लेना भी जरूर होगा। चलिए जाने हैं मकर और कुंभ की लव लाइफ कैसी होती है और उनका रिश्‍ता शादी तक पहुंच पाता है या नहीं?

स्वभाव में अंतर

मकर पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के लोग व्यावहारिक, जिम्मेदार और स्थिर स्वभाव के होते हैं। वे रिश्ते में भरोसा, सुरक्षा और जिंदगी भर उसे निभाने में विश्‍वास रखते हैं। वहीं कुंभ वायु तत्व की राशि है। कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और अपनी आजादी को काफी महत्व देते हैं।

दोनों के मध्‍य आकर्षण का मुख्‍य कारण

मकर राशि के लोगों की गंभीरता, समझदारी और जिम्मेदार स्वभाव कुंभ राशि वालों को आकर्षित कर सकता है। वहीं कुंभ राशि वाले के नए विचार, अलग सोच और आत्मविश्वास से मकर राशि वाले प्रभावित हो सकता है। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती होती है और धीरे-धीरे यह रिश्‍ता प्‍यार में बदल जाता है।

रिश्ते में क्‍या परेशानियां होती हैं?

समय के साथ दोनों के स्वभाव का अंतर रिश्ते में परेशानी पैदा कर सकता है। मकर राशि वालों को कुंभ राशि के लोगों का ज्यादा स्वतंत्र रहना या अपनी मर्जी से फैसले लेना पसंद नहीं आता है। दूसरी ओर, कुंभ को मकर का ज्यादा नियम-कायदे वाला और कभी-कभी डॉमिनेटिंग हो जाने वाला रवैया परेशान कर सकता है।

क्या शादी तक पहुंच सकता है इनका रिश्ता?

मकर और कुंभ का रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है, लेकिन इसके लिए दोनों को लगातार प्रयास करना होगा। यह जोड़ी तभी लंबे समय तक साथ रह सकती है जब दोनों एक-दूसरे को बदलने के बजाय समझने की कोशिश करें।

अत: मकर राशि वालों को कुंभ को पर्याप्त आजादी देनी होगी, जबकि कुंभ राशि वालों को रिश्ते में भावनात्मक जिम्मेदारी दिखानी होगी।

यह भी पढ़ें- आपके पैर के अंगूठे की बनावट खोलेगी लव लाइफ के गहरे राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के बीच खत्म हो रहा है प्यार? तुला राशि वाले पहन लें ये रत्न, लव लाइफ होगी खुशहाल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।