हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में सदैव बनी रहेगी खुशहाली
हरियाली तीज पर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। राशि अनुसार उपाय करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ...और पढ़ें

हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें विशेष पूजा, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
हरियाली तीज पर माता पार्वती और शिव का पुनर्मिलन।
राशि अनुसार पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि।
सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं व्रत।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज का व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन, प्रेम, समर्पण और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी और हरियाली तीज के दिन शिव जी ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं आज भी पति की लंबी उम्र की कामना, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत करती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की राशि पर ग्रहों का अलग-अलग प्रभाव होता है। यदि हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करें, तो पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी श्री चंद्रेश शर्मा से जानें इन उपायों के बारे में।
राशि अनुसार करें विशेष उपाय
अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय आजमाएंगे तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और माता पार्वती के साथ भगवान शिव का भी आशीर्वाद मिलेगा।
मेष और वृश्चिक राशि
यदि आपकी राशि मेष और वृश्चिक है तो हरियाली तीज के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें। यही नहीं इस दिन माता पार्वती को लाल चुनरी और लाल सिंदूर भी अर्पित करें। आप माता पार्वती को गुड़ या मेवे का भोग लगाएं। इस उपाय से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृषभ और तुला राशि
अगर आप हरियाली तीज के दिन सफेद या हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करके माता पार्वती की पूजा करेंगी तो आपके ऊपर सदैव माता की कृपा बनी रहेगी। इस दिन माता पार्वती को सफेद बर्फी का भोग लगाएं और शृंगार सामग्री में इत्र व मखाने अर्पित करें।
खबरें और भी
मिथुन व कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के लोग हरियाली तीज के दिन हरे रंग की साड़ी और हरी चूड़ियां पहनें। इस दिन आप माता पार्वती को दूर्वा और हरी इलायची चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
कर्क राशि
हरियाली तीज के दिन चांदी की कटोरी में खीर बनाकर शिव-पार्वती को समर्पित करें और सफेद चंदन से तिलक करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
सिंह राशि
अगर आपकी राशि सिंह है तो आप हरियाली तीज के दिन नारंगी या लाल रंग के वस्त्र करें। इस दिन तांबे के पात्र से शिवलिंग पर जल व केसर अर्पित करें।
धनु और मीन राशि
हरियाली तीज के दिन धनु राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र पहनें और माता पार्वती को हल्दी की गांठें, पीले फूल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में सौभाग्य बना रहेगा।
मकर और कुंभ राशि
हरियाली तीज के दिन आप नीले या गहरे रंग के वस्त्र धारण करें और शिव-पार्वती को नीले पुष्प अर्पित करें। साथ ही, शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
अगर आप भी अपनी राशि अनुसार यहां बताए गए उपायों को आजमाएंगे तो वैवाहिक जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर माता पार्वती को जरूर चढ़ाएं सुहाग की ये 16 चीजें, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर मायके से क्यों आता है सिंधारा? इसके पीछे की परंपरा और महत्व के बारे में पढ़ें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।