विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोलेनाथ की प्रिय हैं ये 3 राशियां, हर संकट में कवच बनकर साथ खड़ी रहती है शिव कृपा

Published: Sun, 02 Aug 2026 01:33 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क, मकर और कुंभ राशि भगवान शिव को प्रिय हैं, जिन पर महादेव की विशेष कृपा ...और पढ़ें

ये हैं भाग्यशाली राशियां (Picture Credit- AI Generated)

ये हैं भाग्यशाली राशियां (Picture Credit- AI Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो भगवान शिव की कृपा हर राशि पर बरसती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो महादेव की कृपा कुछ प्रिय राशियां हैं, जिनपर महादेव का आशीर्वाद बना रहता है। इन राशियों की भगवान शिव सदैव रक्षा करते हैं और उनके जीवन में कोई भी संकट नहीं आने देते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि वो किन राशियां हैं, जिनपर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में।

कौन सी हैं महादेव की प्रिय राशियां

कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव है, जिसका प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर पड़ता है। इसी वजह से इस राशि के लोग शांत, सुशील और सौम्य स्वभाव के होते हैं। इन पर भगवान शिव की अधिक कृपा बरसती है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

मकर राशि- यह राशि भी भगवान शिव की प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं और राशि स्वामी शनिदेव हैं। इसलिए मकर राशि के जातकों को मंगल और शनिदेव शुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों की कृपा से मकर राशि वालों को सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि भगवान शिव की सबसे प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि के जातकों के आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर महादेव की अपार कृपा बरसती है। साथ ही करियर और कारोबार में भी सफलता प्राप्त होती है।
भगवान शिव की कृपा से कुंभ राशि वालों के सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर होते हैं।

सावन में ऐसे करें महादेव को प्रसन्न

अगर आप सावन में महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह स्नान करने के बाद 21 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान शिव जी के मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शुभ फल प्राप्त होता है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।

गन्ने के रस का अभिषेक: अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सावन में सोमवार को शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें- सावन में राशि अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की आराधना, पूजा का मिलेगा पूर्ण फल और बनी रहेगी सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें- सावन में इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, करियर में तरक्की और धन लाभ के बनेंगे योग

यह भी पढ़ें- सावन 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया: मेष से कन्या राशि तक पर प्रभाव और अचूक उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।