12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के बजट पर पड़ेगा सीधा असर
12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में अदृश्य रहेगा लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। मेष, सिंह, तुला और मकर र ...और पढ़ें
-1786445744053_m.webp)
कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026 in India) लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, इस ग्रहण रात को 09 बजकर 04 मिनट (Today Surya Grahan Time 2026) पर शुरू होगा। वहीं, इसका समापन 13 अगस्त की रात 01 बजकर 28 मिनट पर होगा।
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा, लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। इससे कुछ राशियों को कुछ सावधानियां बरतनी होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि किन राशियों की आर्थिक स्थिति पर सूर्य ग्रहण का असर पड़ेगा। आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिष श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं किन राशियों को हो सकता है भारी धन नुकसान।
ग्रहण का किन राशियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिष श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार, सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय के साथ-साथ ज्योतिषीय घटना भी है। सूर्य को नवग्रहों का राजा, आत्मा और धन-वैभव का कारक माना जाता है। जब सूर्य ग्रहण लगता है, तो कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? अभी नोट करें डेट और सूतक का समय
प्रभावित राशियां और सावधानियां
सूर्य ग्रहण के दौरान निम्नलिखित राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है:
मेष, सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों को धन के मामलों में विशेष सतर्कता रखनी चाहिए। कोई भी कार्य सोच-समझकर करें, अन्यथा धोखे का सामना करना पड़ सकता है।
सतर्कता और उपाय
ग्रहण के प्रभाव से बचने और धन हानि से सुरक्षा के मुख्य उपाय नीचे दिए गए हैं:
निवेश से बचें: सूर्य ग्रहण की प्रभाव अवधि (सामान्यतः 15 से 30 दिन) के दौरान इन प्रभावित राशियों के जातकों को नए व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर करने से बचना चाहिए।
जोखिम भरे क्षेत्र: शेयर बाजार या जोखिम भरे क्षेत्रों में धन निवेश न करें।
दान-पुण्य: ग्रहण काल के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।
खबरें और भी
जरूर करें ये काम
- सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करें और घर की सफाई करें।
- इसके बाद गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
- देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें।
- सूर्य देव के मंत्रों का जप करें।
- सात्विक भोजन का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं देखना चाहिए ग्रहण? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण से जुड़े 7 धार्मिक नियम, जिनका आज भी पालन करते हैं करोड़ों लोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।