विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किस महिला के साथ दिख रहे हैं जोंग उन!

By Edited By:
Updated: Fri, 13 Jul 2012 06:55 PM (GMT+05:30)

करीब एक पखवाड़े बाद उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किंग जोंग उन एक महिला के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं। हाल ही में दोनों को एकसाथ म्यूजिकल शो में देखा गया था।

News Article Hero Image

पेरिस। करीब एक पखवाड़े बाद उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किंग जोंग उन एक महिला के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं। हाल ही में दोनों को एकसाथ म्यूजिकल शो में देखा गया था। आत्मविश्वास से भरी आ रही इस महिला के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जोंग उन की पत्‍‌नी हैं। मगर अधिकारी उनके बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

दक्षिण कोरिया के खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह महिला स्थानीय मशहूर पॉप गायिका हेसान सांग वोल है। दोनों किशोरावस्था से ही एक दूसरे से प्रेम करते हैं लेकिन जोंग उन के पिता और उत्तरी कोरिया के दिवंगत शासक किम जोंग इल ने इस रिश्ते को नामंजूर कर दिया था और अपने बेटे से इस रिश्ते को तोड़ने के लिए मजबूर किया था। वोल ने कथित तौर पर एक सैन्य अधिकारी से शादी की थी और उनसे एक बेटा भी है। अब जब सीनियर किम का निधन हो चुका है और उनके पुत्र देश में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तो वह अपने पुराने प्यार के पास वापस लौट आए हैं। इससे पहले आई मीडिया रिपोर्टो में दावा किया गया था कि वोल जोंग उन की छोटी बहन हैं। उन्हें कोई राजनीतिक भूमिका देने तक सार्वजनिक समारोहों से दूर रखा गया है। मगर सियोल के थिंक टैंक का कहना है कि उनका बर्ताव बहन की तरह नजर नहीं आता है।

कोरियाई संस्कृति के मुताबिक उन्हें अपने भाई की छत्रछाया में रहना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह महिला जोंग उन की पत्‍‌नी न होती तो शासन उन्हें इतनी तवज्जो नहीं देता। हालांकि उनकी पहचान को लेकर वे अभी भी संशय में हैं। उन्होंने सवाल किया है कि अगर वोल उनकी पत्‍‌नी नहीं होती तो क्या जोंग उन को उनके गोपनीय अफेयर को सार्वजनिक करने की अनुमति मिलती। अगर वह वाकई वोल हैं तो उनके पति और बेटा कहां है?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर