विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा बनने वाले हैं किम जोंग उन

By Edited By:
Updated: Mon, 17 Dec 2012 08:55 PM (IST)

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जाेंग-उन शीघ्र ही पिता बनने वाले हैं। टेलीविजन पर दिखाई गई उन की पत्नी री सोल-जू की तस्वीरों से स्पष्ट है कि वह गर्भवती हैं।

News Article Hero Image

सियोल। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जाेंग-उन शीघ्र ही पिता बनने वाले हैं। टेलीविजन पर दिखाई गई उन की पत्नी री सोल-जू की तस्वीरों से स्पष्ट है कि वह गर्भवती हैं।

उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन पर जू कोअपने ससुर व देश के पूर्व शासक किम जोंग-इल को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हुए दिखाया गया है। उनके साथ उन भी हैं। इल का पिछले साल 17 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। फुटेज में जू को शोक के समय पहने जाने वाले काले रंग के परंपरागत कोरियाई लिबास में दिखाया गया है। वह गर्भवती दिख रही थी। हालांकि उत्तर कोरियाई मीडिया द्वारा इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस अवसर पर दंपति के साथ शीर्ष अधिकारी भी थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर