विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीने के बाहर धड़कता है इस 7 वर्षीय बच्ची का दिल

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 22 Feb 2017 08:58 AM (IST)

रूस की रहने वाली विरसाव्या दुनिया की ऐसी अकेली बच्ची है जिसका दिल उसके सीने से बाहर धड़कता है।

सीने के बाहर धड़कता है इस 7 वर्षीय बच्ची का दिल
सीने के बाहर धड़कता है इस 7 वर्षीय बच्ची का दिल

सीने में धड़कते दिल की धड़कन महसूस की जा सकती है, लेकिन 7 वर्षीय की इस बच्ची का दिल दिखाई भी देता है और उसकी धड़कन सुनाई भी देती है। रूस की रहने वाली विरसाव्या दुनिया की ऐसी अकेली बच्ची है जिसका दिल उसके सीने से बाहर धड़कता है।

सीने के बाहर धड़कता विरसाव्या का दिल पतली त्वचा से ढ़का हुआ है। आम बच्चों की तरह ये बच्ची भी खेलना, कूदना और डांस करना पसंद कती है और स्कूल भी जाती है। वो अपने दिल का विशेष ख्याल रखती है। पतले व मुलायम कपड़े पहनती है। वह न तो तेज भाग सकती है और न ही सामान्य बच्चों की तरह ज्यादा उछल कूद कर सकती है। ऐसा करने से उसके दिल पर जोर पड़ता है।

रूस में जन्मी विरसाव्या की मां ने जब उसे जन्म दिया तो उसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो जी सकेगी।

विरसाव्या की मां ने जब उसे पहली बार देखा तो डर गई, लेकिन उसे यकीन हो गया कि उसकी बेटी बच जाएगी। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर अमेरीका में डॉक्टरों से मिली। उसे उम्मीद थी कि शायद यहां के डॉक्टर्स सर्जरी की मदद से उसकी बेटी को ठीक कर देंगे, लेकिन हाई ब्लडप्रेशर के खतरे की वजह से डॉक्टरों ने सर्जरी करने से मना कर दिया। अब विरसाव्या की मां दुनियाभर में उसे लेकर घूम रही है ताकि उसे सामान्य बच्चों की तरह बना सके।

डॉक्टरों के अनुसार विरसाव्या को थोरैको एब्डोमिनल सिंड्रोम या पेंटालॉजी ऑफ कैंट्रेल नाम की बीमारी है। मेडिकल साइंस के अनुसार ये दुर्लभ बीमारी है, दुनिया में 10 लाख में से किसी एक बच्चे को ही ये बीमारी होती है। इसमें बच्चे का दिल शरीर के बाहरी त्वचा की ओर होता है। आप आसानी से बच्चे के दिल को धड़कते देख सकते है।

यह भी पढ़ें: बच्चे के रोने से टूटी अस्पताल कर्मचारी की नींद तो गुस्से में मासूम का किया ये हाल

अपनी शैतानियों से हैरान कर देता है ये बच्चा, बंदरों की तरह चढ़ जाता है कहीं भी