विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब करण जौहर ने शाहरुख को कहा 'आई लव यू'!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 28 Mar 2015 09:50 AM (IST)

शाहरुख खान दर्शकों को अपनी बातों से हंसाने में माहिर हैं। अपने गेम शो 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' के फिनाले ऐपिसोड में उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर को बतौर गेस्ट बुलाया था। करण से सवाल करने के बाद शाहरुख ने करण से श्रीदेवी के एक गाने पर डांस करने

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान दर्शकों को अपनी बातों से हंसाने में माहिर हैं। अपने गेम शो 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' के फिनाले ऐपिसोड में उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर को बतौर गेस्ट बुलाया था।

अनुष्का के साथ मुंबई लौटे विराट कोहली

करण से सवाल करने के बाद शाहरुख ने करण से श्रीदेवी के एक गाने पर डांस करने के लिए कहा। पहले तो करण ने इंकार कर दिया लेकिन दर्शकों ने करण का नाम लेकर उन्हें चियर करना शुरू कर दिया, जिसके बाद करण को जाना ही पड़ा। शाहरुख ने भी करण को स्टेज पर आकर उनके साथ डांस करने के लिए कहा।

शाहरुख खान ने अपनी इस चाहत का किया खुलासा

करण ने शाहरुख के करीब जाकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के 'गाने काटे नहीं कटते' पर डांस करना शुरू कर दिया। गाने के आखिरी शब्दों 'आई लव यू' आते ही करण ने शाहरुख को गले लगा लिया, जिसके बाद शाहरुख ने कहा, 'करण और मैं क्या क्या करते हैं पापी पेट के लिए।'

करण जौहर, आलिया भट्ट समेत 15 के खिलाफ वाद