विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने दिखाई दरियादिली, डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाए

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 11 Jul 2017 07:27 AM (IST)

ख़बर है कि सलीम खान ने ही बेटे सलमान को यह कदम उठाने की राय दी थी और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उनसे एक बैठक भी की थी, इसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया।

सलमान ने दिखाई दरियादिली, डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाए
सलमान ने दिखाई दरियादिली, डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाए

अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। सलमान खान के होम प्रोड्क्शन फिल्म ट्यूबलाईट ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं की। इसके बाद लगातार यह खबरें आ रही थीं कि डिस्ट्रीब्यूटर्स अपने पैसे वापस मांग रहे थे। बताया जा रहा है कि सलमान ने पैसे वापस कर दिए हैं।

वह चाहते थे कि उनके पैसों की भरपाई हो और उनके नुकसान से वह निकल पाएं। ऐसे में उन्होंने सलमान खान से अपील की थी। सलमान खान ने भी आखिरकार यहां भी अपनी दरियादिली दिखाई और उन्होंने पैसे वापस कर दिए। इससे पहले रजनीकांत ने भी अपनी फिल्म बाबा की असफलता पर डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे वापस किये हैं। यह पहली बार है, जब सलमान को किसी फिल्म के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ा है। चूंकि उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं की है जबकि उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें जगाई गई थीं लेकिन फिल्म ने औसत कमाई की, जिसकी वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स काफी परेशान थे। इसलिए सलमान ने निर्णय लिया कि वह यह कदम उठाएंगे। ख़बर है कि सलमान ने लगभग 50-55 करोड़ रूपये रिफंड कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:लो अभी पहली रिलीज़ भी नहीं हुई और अंकिता लोखंडे ने कर दिया ये काम

ख़बर है कि सलीम खान ने ही बेटे सलमान को यह कदम उठाने की राय दी थी और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उनसे एक बैठक भी की थी, इसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया।