विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागी लिपस्टिक टीम में अब शामिल हुए हुए अर्जुन कपूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 10 Jul 2017 04:06 PM (IST)

कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और पल्बिता बोरठाकुर स्टारर ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज़ होगी।

बागी लिपस्टिक टीम में अब शामिल हुए हुए अर्जुन कपूर
बागी लिपस्टिक टीम में अब शामिल हुए हुए अर्जुन कपूर

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक फोटो के माध्यम से फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का के लिए चल रही मुहिम का समर्थन किया है।

बता दें कि अलंकृता श्रीवास्तव डायरेक्टेड फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की टीम ने सेंसर के पास किये जाने से इंकार करने के बाद लंबी लड़ाई लड़ी। फिल्म से जुड़ी सारी महिलायें इन दिनों हाथ में लिपस्टिक लेकर उसके जरिये मीडिल फिंगर शो कर रही हैं। उनके इस बगावती अभियान में फिल्म और टीवी के लोग भी शामिल हुए हैं और अर्जुन भी उन्हीं में से एक हैं। अर्जुन कपूर कहते हैं " किसी को यह मत बताने दों कि तुम क्या करोगी। किसी को यह भी मत बताने दो कि तुम कैसे रहोगी। मैं सभी महिलाओं से कहना चाहता हूं कि आप सभी गजब की है और अपने नियम ख़ुद तय कीजिये। असल मर्द हमेशा ताकतवर महिलाओं के साथ खड़े होते हैं। हमेशा से।"

यह भी पढ़ें:Exclusive: असल जीवन में जासूसी को लेकर कटरीना ने कह दी ये बात

गौरतलब है कि फिल्म के इस अभियान को "लिपस्टिक रिबेलियन" का नाम दिया गया है। कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और पल्बिता बोरठाकुर स्टारर ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज़ होगी।